Yogi सरकार में पुलिस ही चला रही है गुंडा राज- सपा | samajwadi party on bjp police is running goonda rule In Yogi governmen | Patrika News

146

Yogi सरकार में पुलिस ही चला रही है गुंडा राज- सपा | samajwadi party on bjp police is running goonda rule In Yogi governmen | Patrika News

भाजपा कार्यकर्ता ने एक दलित बालिका की रेप कर हत्या कर दी
कन्नौज के सौरिख में भाजपा कार्यकर्ता ने एक दलित बालिका की रेप कर हत्या कर दी। बालिका को पिटाई से चोट के 13 निशान मिले। झांसी में टोल प्लाजा पर भाजपा समर्थकों ने खूब हंगामा किया। मैनेजर समेत कई टोल कर्मियों को पीटा। आधी रात में बिना टोल 20 गाड़ियां निकाली। बदायूँ में एक बहन के साथ भाजपाई ने नशे में छेड़छाड़ की और पुलिस में शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। बदायूं के थाना जरीफनगर में हुई घटना शर्मनाक है। अयोध्या में आई.ए.एस. की तैयारी कर रही एक युवती से नशे की हालत में सिपाही ने अश्लील हरकत की। रिपोर्ट के बावजूद पुलिस सख्त कार्यवाही से बचती रही। फर्रूखाबाद में एक किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी पर जब केस दर्ज हुआ तो उसको छुड़ाने के लिए भाजपाइयों ने 2 घंटे तक शहर कोतवाली में हंगामा किया।

भाजपा सरकार में बाल अपराध भाजपा राज में बाल अपराध के नए कीर्तिमान रचे जा रहे हैं। एक जनवरी 2022 से 30 अप्रैल 2022 चार जिलों में 35 बच्चे 47 बच्चियों समेत कुल 82 मासूम लापता हो गए। देवरिया में 7 बच्चे 16 बच्चियां कुल 23 लापता है। गोरखपुर में 10 बच्चे व 6 बच्चियां कुल 16 तथा कुशीनगर में 15 बच्चे 16 बच्चियां कुल 28 बच्चे गायब है। महाराजगंज में 3 बच्चे 12 बच्चियां कुल 15 बच्चे लापता है। इस तरह 82 बच्चे गायब हुए जिनमें 79 का कोई सुराग नहीं लगा है। अपहरण के केस भी समय से दर्ज नहीं हुए हैं। भाजपा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

महिलाओं से बदसलूकी जारी लुटेरों की वजह से महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। गाजियाबाद में ही 2 दिन में चेन स्नेचिंग की 7 वारदातें हुई। लेकिन एक भी केस दर्ज नहीं हुआ। राजधानी लखनऊ में ही घरो में घुसकर लूट और हत्या की कई घटनाएं हुई हैं। भाजपा राज में बहन बेटियां खुद को पूर्णतः असुरक्षित महसूस कर रही है।

BJP with Gunda and Police Racket उत्तर प्रदेश में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अपराधियों, भाजपाइयों और पुलिस की तिकड़ी जुगलबंदी से लोगों को और खासकर बहन बेटियों को कैसे बचाया जाए? सत्ता पाकर भाजपाई इतने दम्भी और अहंकारी हो गए हैं कि वे पुलिस प्रशासन को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं और अपराधियों को खुलकर संरक्षण दे रहे हैं। सत्ता भी उनके साथ होकर उल्टे पुलिस को ही प्रताड़ित करने लगी है। अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाले मुख्यमंत्री जी अपने ही दल के बेलगाम नेताओं की अराजकता पर कब रोक लगाएंगे?



उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News