रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जाने क्या यूपी सरकार तीन राज्यों को इस तरह टुकड़ों में बांटने वाली है

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही है. कि योगी की सरकार यूपी को तीन राज्यों में बांटने जा रही है.

जाने क्या यूपी सरकार तीन राज्यों को इस तरह टुकड़ों में बांटने वाली है

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही है. कि योगी की सरकार यूपी को तीन राज्यों में बांटने जा रही है. साथ ही यह भी सामने आ रहा है कि योगी सरकार यूपी को तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, बुंदेलखण्ड और पूर्वांचल में बांटने वाली है. जिसमें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, बुंदेलखण्ड की राजधानी प्रयागराज और पूर्वांचल की राजधानी गोरखपुर बताई जा रही है.

विज्ञापन

इस वायरल हुई खबर में यह भी कहा जा रहा है. कि उत्तर प्रदेश में 20 जिले, बुंदेलखंड में 17 और पूर्वांचल में सर्वाधिक 23 जिले होंगे. इसके अलावा यह भी कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के बाकी बचे जिलों को काटकर उत्तराखण्ड, दिल्ली और हरियाणा में जोड़ दिया जाएगा. कहा जा रहा है कि यूपी सरकार जल्द ही इसकी घोषणा करने वाली है.

इतना ही नहीं ये भी वायरल हो रहा है कि सहारनपुर मंडल तीनों जिले हरियाणा में शामिल किए जाएंगे. इसके अलावा मुरादाबाद मण्डल के सारे जिले उत्तराखंड राज्य में तथा सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद आदि जिलों को हरियाणा से काटकर दिल्ली में जोड़ा जाएगा और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा.

इसके अलावा भी मेरठ मण्डल के जिले बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर तथा मेरठ को भी दिल्ली में शामिल किया जाएगा. हालांकि यह खबर पूरी तरह फर्जी है. वायरल हो रहे लिस्ट पर भरोसा न करें. योगी सरकार का ऐसा करने का कोई इरादा नहीं है.

बता दें कि खबरों के अनुसार पता चला है कि यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी के सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने इस बात को पूरी तरह से नकार है. उन्होंने कहा कि यूपी के बंटवारे की कोई योजना नहीं की गई है और ना ही ऐसा कोई प्रस्ताव सामने नहीं रखा गया है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि सोशल मीडिया पर जो भी खबरें घूम रही हैं, वो फर्जी हैं.

लोग ऐसी अफवाहों पर ध्यान ना दें. गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इस बात को सिरे से नकारते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सामने इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं आया है. गौरतलब है कि आज से तकरीबन 19 साल पहले 9 नवंबर 2000 को यूपी के दो टुकड़े कर उत्तराखंड बनाया गया था. हालांकि इसके बाद भी यूपी के टुकड़े करने की मांग समय-समय पर उठती रही है.

वीडियो

यह भी पढ़ें : निरहुआ की इस मांग से योगी आदित्यनाथ को झेलनी पड़ सकती है शर्मिंदगी

यूपी में जब बहुजन समाज पार्टी की सरकार थी और मायावती राज्य की मुख्यमंत्री थीं तो उन्होंने साल 2012 के राज्य विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने का प्रस्ताव पास किया था. जिसमें यूपी को चार राज्यों बुंदेलखण्ड, पूर्वांचल, अवध प्रदेश और पश्चिम प्रदेश में बांटने का प्रस्ताव था. माया सरकार ने यह प्रस्ताव केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार के पास आगे की कार्यवाही के लिए भेजा दिया गया था. लेकिन केंद्र सरकार ने यूपी के बंटवारे पर सवाल उठाकर इसपर विराम लगा दिया था.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →