गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्यों साधु अपने बाल बढ़ाते हैं और रुद्राक्ष की मालाएं धारण करते है?

योगी और साधु तपस्या करते है और तपस्या में लीन रहने के कारण वो कभी भी बाल, दाढ़ी या पजीर अपने नाख़ून को नहीं काटते, वो अपने जीवन का अधिकतम समय तपस्या में लगाते है…

क्यों साधु अपने बाल बढ़ाते हैं और रुद्राक्ष की मालाएं धारण करते है?

योगी और साधु तपस्या करते है और तपस्या में लीन रहने के कारण वो कभी भी बाल, दाढ़ी या पजीर अपने नाख़ून को नहीं काटते, वो अपने जीवन का अधिकतम समय तपस्या में लगाते है इसलिए उन्हें इन सब चीज़ों की सुध नहीं होती है। आपको यह भी बताना चाहेंगे कि जटा की तरह दाढ़ी भी नागा साधुओं की पहचान होती है। इसकी देखरेख भी जटाओं की तरह ही होती है। नागा साधु अपनी दाढ़ी को भी पूरे जतन से साफ रखते है।

विज्ञापन
Naga44

साधु लोग अपने गले में माला धारण करे रहते है। शैव संप्रदाय के लोग रुद्राक्ष की माला धारण करते है। भस्म की तरह नागाओं को रुद्राक्ष भी बहुत प्रिय है। कहा जाता है रुद्राक्ष भगवान शिव के आंसुओं से उत्पन्न हुए हैं। यह साक्षात भगवान शिव के प्रतीक हैं। इस कारण लगभग सभी शैव साधु रुद्राक्ष की माला पहनते हैं।

b657ebb80435acca0a3028566514e7ae

ये मालाएं साधारण नहीं होतीं। इन्हें बरसों तक सिद्ध किया जाता है। ये मालाएं साधु की आभा का प्रतीक होता है। यह भी माना जाता है कि अगर कोई नागा साधु किसी पर खुश होकर अपनी माला उसे दे दे तो उस व्यक्ति को काफी लाभ होता है। कईं साधु रत्नों की मालाएं भी धारण करते हैं। महंगे रत्न जैसे मूंगा, पुखराज, माणिक आदि रत्नों की मालाएं धारण करने वाले नागा कम ही होते हैं। उन्हें धन से मोह नहीं होता लेकिन ये रत्न उनके श्रंगार का आवश्यक हिस्सा होते हैं।

यह भी पढ़ें : हनुमान जी के मंदिर में किस दिन नारियल चढ़ाना होता है शुभ मंगलवार या शनिवार

आपने अधिकतर साधु को देखा होगा कि लम्बे बाल और रुद्राक्ष के साथ यह उनका काफी महतवपूर्ण श्रृंगार होता है , जो उन्हें वास्तविक दुनिया से अलग दिखता है।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →