बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अपनी शादी की किस वजह से ट्रोल हो रही है प्रियंका चोपड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला

प्रियंका चोपडा आजकल अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में है। प्रियंका हाल ही में अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोंस के साथ शादी के बंधन में बंध गई।

अपनी शादी की किस वजह से ट्रोल हो रही है प्रियंका चोपड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला
प्रियंका चोपडा आजकल अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में है। प्रियंका हाल ही में अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोंस के साथ शादी के बंधन में बंध गई। प्रियंका की शादी की जितनी चर्चा हो रही है उतनी ही चर्चा लोग उनकी शादी में की गई आतिशबाजी को लेकर कर रहे है। firecrackers on priyanka wedding 2 प्रियंका की शादी में जमकर हुई आतिशबाजी आपको बता दें की हाल ही में राजस्थान के उम्मेद भवन होटल में प्रियंका चोपडा की शादी हुई थी। जिस होटल में प्रियंका की शादी हुई थी उसी होटल में जबरदस्त आतिशबाजी देखने को मिली थी। अपनी शादी में हुई आतिशबाजी के कारण प्रयंका चोपड़ा जमकर ट्रोल हो रही है। इससे पहले प्रियंका चोपडा एक विडियो में लोगों को पटाखों से होने वाले प्रदूषण के बारे में जागरुक कर रही थी। प्रियंका चोपडा एक वीडियो में कह रही थी की, प्लीज मेरी सांसों को बेरोक रखिए, दिवाली पर पटाखों को न जलाए। दिवाली लाइट्स का त्योहार है, दिवाली लड्डू और प्यार का त्योहार होना चाहिए, न कि प्रदूषण का।  इसके बाद ही लोगों नें प्रियंका को ट्रोल करना शुरु कर दिया। firecrackers on priyanka wedding 1 लोग सोशल मीडिया पर प्रियंका को कर रहे है ट्रोल प्रियंका की शादी में हुई जबरदस्त आतिशबाजी को लेकर लोगों नें उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करना शुरु कर दिया है। एक यूजर नें कहा की सेलेब्स दिवाली पर पटाखे न जलाने की बात करते है लेकिन अपने कार्यक्रमों में यही सेलेब्स अपनी कही हुई बात को पूरी तरह से जुठला देते है। एक अन्य यूजर नें कहा की प्रियंका चोपड़ा दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण से बचने के लिए मास्क पहनकर घूमती है, और खुद अपनी शादी में पटाखे जलाकर प्रदूषण बढ़ा रही है।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →