बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

फ्रांस की वायुसेना ने अफ्रीकी देश माली में हमला क्यों किया?

फ्रांस की वायुसेना ने अफ्रीकी देश माली में सक्रिय अलकायदा के आतंकवादियों पर जोरदार हवाई हमला बोला है।

फ्रांस की वायुसेना ने अफ्रीकी देश माली में हमला क्यों किया?

फ्रांस की वायुसेना ने अफ्रीकी देश माली में सक्रिय अलकायदा के आतंकवादियों पर जोरदार हवाई हमला बोला है। फ्रांसीसी वायुसेना के मिराज फाइटर जेट और ड्रोन विमानों ने मध्‍य माली में मिसाइलें दागीं जिससे कम से कम 50 इस्‍लामिक आतंकवादियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फ्रांस ने यह हमला बुर्कीन फासो और नाइजर की सीमा के पास शुक्रवार को किया गया।

विज्ञापन

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने माली की संक्रमणकालीन सरकार से मुलाकात के बाद कहा कि 30 अक्‍टूबर को माली में फ्रेंच एयरफोर्स ने एक आक्रामक कार्रवाई की जिसमें 50 ज‍िहादी मारे गए। इस दौरान बड़ी संख्‍या में हथियार भी बरामद किए गए। इस इलाके में माली की सरकार इस्‍लाम‍िक आतंकवादियों का सामना कर रही है। फ्रांसीसी रक्षामंत्री ने कहा कि 30 मोटरसाइकिलें भी हवाई हमले में नष्‍ट हो गई हैं।

mali non fiii

उन्‍होंने बताया कि यह हमला उस समय किया गया जब ड्रोन ने पता लगाया कि बड़ी संख्‍या में मोटरसाइकिल पर सवार होकर लोग तीनों देशों की सीमा पर मौजूद हैं। ये जिहादी पेड़ों के नीचे छिप गए और निगरानी से बचने का प्रयास करने लगे। इसके बाद फ्रांसीसी वायुसेना ने अपने दो मिराज फाइटर जेट और ड्रोन विमान वहां भेजे। इन विमानों ने आतंकवादियों पर मिसाइलें दागी जिससे उनका सफाया हो गया।

mali non

सेना के प्रवक्‍ता कर्नल फ्रेडरिक बार्बी ने कहा कि 4 आतंकवादियों को पकड़ा गया है। उनके पास से विस्‍फोटक और सूइसाइड जैकेट बरामद की गई है। उन्‍होंने कहा क‍ि यह ज‍िहादियों का समूह सेना के एक अड्डे पर हमले की तैयारी में था। बार्बी ने कहा कि इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकवादियों के साथ ग्रेटर सहारा इलाके में एक मुठभेड़ चल रही है। इसमें करीब 3 हजार सैनिक शामिल हैं।

यह भी पढ़े:क्या है हिस्टीरिया और उसके लक्षण?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →