मंगलवार, 7 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पिता ही क्यों बन रहें है अपनी ही मासूम बच्चियों के काल ?

दिल्ली-एनसीआर के सुल्तानपुरी क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी को कथित तौर पर पीटकर मार डाला.

पिता ही क्यों बन रहें है अपनी ही मासूम बच्चियों के काल ?

दिल्ली-एनसीआर के सुल्तानपुरी क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी को कथित तौर पर पीटकर मार डाला. यह घटना उस समय की है, जब मासूम बच्ची अपने पिता के साथ ट्यूशन के लिए जा रही थी.

विज्ञापन

जब बच्ची की मां ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, तो पुलिस ने छानबीन करना शुरू कर दिया. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि यह घटना मंगलवार की है. जब दानिश बच्ची को ट्यूशन लेकर जा रहा था. वहीं दूसरी और बच्ची की मां ने पुलिस से कहा कि उसका पति बच्ची को पसंद नही करता था और उसे पीटता था.

जबकि दानिश ने पुलिस को कहा है कि सड़क पार करते हुए, बच्ची ने कुछ गलती की जिसके बाद उसने बच्ची को मारा. इसके बाद बच्ची बेहोश हो गई. दानिश बच्ची को बेहोशी की हालत में घर लाया और उसकी मां उसे संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले गई. जहां उस बच्ची को वहां मृत घोषित कर दिया गया. फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले पर जांच पड़ताल की जा रही है.

इस तरह की घटनाएं केवल दिल्ली में ही नहीं होती है, और भी ऐसी जगह है जहां पर इस तरह की घटना होती ही रहती है. इससे पहले भी बिहार के शेखपुरा इलाके में पत्नी से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने अपनी ही 16 दिन की बेटी को ज़मीन पर पटक के मार दिया था. थाना प्रभारी रंजन कुमार ने घटना के बारें में बताया था.

वहीं दूसरी और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक पिता ने अपनी 6 साल की बेटी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उसकी स्कूल की फीस नहीं भर पाया था. आरोपी का नाम जसबीर सिंह है और वह गरीबी से परेशान था. तनाव में आकर उसने अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी. जिसके बाद बच्ची की मां ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है.

यह भी पढ़ें : अवैध रिश्तों के शक में गर्भवती समेत 5 की हत्या

यहां पर सवाल ये उठता है कि आज के समय में क्या सचमुच ही लड़कियों को पालना मां बाप के लिए इतना मुश्किल हो जाता है कि वह इतनी बेहरहमी से लड़कियों को मार देते है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →