रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानियें, अब किसने दिया मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा?

केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होने वाला है, जिसकी वजह से कुछ मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। इस्तीफे की लाइन में मोदी मंत्रिमंडल के एक और मंत्री आ चुके है।

जानियें, अब किसने दिया मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा?
केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होने वाला है, जिसकी वजह से कुछ मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। इस्तीफे की लाइन में मोदी मंत्रिमंडल के एक और मंत्री आ चुके है। जी हाँ, मोदी मंत्रिमंडल से एक और मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर किसने दे दिया इस्तीफा, तो चलिए आपके संस्पेंस को खत्म करते हुए बताते है कि आखिर किसने दिया अब इस्तीफा?आपको बता दें कि नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में होने वाले बड़े फेरबदल की वजह से उत्तर प्रदेश के एक बड़े नेता कलराज मिश्र ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि कलराज मिश्र मोदी सरकार में लघु एवं सूक्ष्म मंत्रालय संभाल रहे थे। आपको यह भी बता दें कि कलराज के इस्तीफा के बाद मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले मंत्रियों की संख्या 6 हो गई है। इस्तीफा देने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कलराज मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुझे बुलाया और मुझे पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलने को कहा। साथ ही कलराज मिश्र ने कहा कि पीएम से मिलकर उन्होंने अपना इस्तीफा टाइप किया और उन्हें कल ही सौंप दिया।इस्तीफे की वजह बढ़ती उम्र बताया.... आपको बता दें कि कलराज ने अपने इस्तीफे की वजह बढ़ती उम्र बताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मेरी उम्र 75 साल हो गई है, मैं अपनी मर्जी से इस्तीफा दे रहा हुँ, मेरे काम के प्रदर्शन को लेकर कोई सवाल नहीं खड़ा सकता है।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →