रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानियें, किसने की बाढ़ पीड़ितो की मदद?

देश के दूसरा सबसे बड़ा राज्य बिहार बीते कुछ दिनों से बाढ़ की मार झेल रहा है, ऐसे में वहाँ के हालात बिगड़ चुके है।

जानियें, किसने की बाढ़ पीड़ितो की मदद?
देश के दूसरा सबसे बड़ा राज्य बिहार बीते कुछ दिनों से बाढ़ की मार झेल रहा है, ऐसे में वहाँ के हालात बिगड़ चुके है। हालांकि प्रशासन की तरफ से पूरी सहायता की जा रही है। फिलहाल, हालात में काफी सुधार देखने को मिला। आमतौर पर बाढ़ से पीड़ितो की मदद देश के मशहूर लोग करते ही है, इसी कड़ी में बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता भी जुड़ गये है। तो चलिये आपको रूबरू कराते है, उस मशहूर अभिनेता से। खबर के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 25 लाख रुपए की सहायता दी है। जी हाँ, बुधवार को आमिर खान प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से भेजा गया चेक डाक के माध्यम से सीएम सचिवालय को मिला। आपको बता दें कि आमिर खान ने यह सहायता राशि पोस्ट के माध्यम से बिहार भिजवाया। बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिये आमिर खान ने यह रूपये अदा की है। आपको बता दें कि हाल ही में आमिर ने लोगों से राहत कार्यो में मदद के लिए सीएम राहत कोष में योगदान की अपील की थी, इसी कड़ी में आमिर खान ने सीएम राहत कोष में योगदान किया है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमतौर पर लोगों की मदद करते नजर आते ही रहते है। बिहार की जनता बाढ़ से बेहाल..बीते कुछ दिनों से बिहार की जनता बाढ़ की मार झेल रही है। बिहार में आये बाढ़ ने बहुत तबाही मचाई है, जिसकी वजह से बहुत ही ज्यादा नुकसान हो गया है। आपको बता दें कि बिहार के 19 जिले भीषण बाढ़ की मार झेल रहे हैं। नेपाल की तरफ से आई बाढ़ ने जबरदस्त तबाही मचाई। अभी तक बाढ़ की वजह से जानमाल का काफी नुकसान होने के साथ ही 500 सौ से अधिक लोग इसके शिकार हुए हैं। इसके अलावा निजी और सरकारी सम्पति का भी व्यापक नुकसान हुआ है। रेलवे से लेकर खेत-खलिहान तक काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। आमिर खान ने दिये 25 लाख रूपये.. बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिये 25 लाख रूपये सीएम राहत कोष में दान किये।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →