बुधवार, 15 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए भारत के कुछ टॉप टिक टॉक स्टार्स कौन है?

टिक टॉक ऐप जिसके बारे में लगभग सभी जानते ही होगें. आज के समय में तो लगभग सभी लोगों में टिक टॉक का पागलपन दिखाई देता है.

जानिए भारत के कुछ टॉप टिक टॉक स्टार्स कौन है?

टिक टॉक ऐप जिसके बारे में लगभग सभी जानते ही होगें. आज के समय में तो लगभग सभी लोगों में टिक टॉक का पागलपन दिखाई देता है. यदि आप टिक टॉक ऐप के बारे में नही जानते तो आपका सोशल मीडिया इस्तेमाल करना बेकार है. वैसे तो टिक टॉक का विरोध भारत में पहले से ही हो रहा है, आखिर यह टिक टॉक है क्या जिसके पीछे पूरी दुनिया पागल हो रही है. आइए जानते है कि ऐसे टॉप टिक टॉक स्टार्स के बारे में

विज्ञापन


क्या है टिक टॉक
टिक-टॉक' एक सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन है जिसके जरिए स्मार्टफोन यूजर छोटे-छोटे वीडियो बना और शेयर कर सकते हैं. 'बाइट डान्स' इसके स्वामित्व वाली कंपनी है जिसने चीन में सितंबर, 2016 में 'टिक-टॉक' लॉन्च किया था. साल 2018 में 'टिक-टॉक' की लोकप्रियता बहुत तेजी से बढ़ी और अक्टूबर 2018 में ये अमेरिका में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया.

बता दें टिकटॉक सोशल मीडिया का बेहद फेमस ऐप है. जिसमें यूथ कॉमेडी, रोमांटिक, इमोशनल वीडियो बनाते हैं. यह टिकटॉक वीडियो इतना पॉपुलर है कि फैन्स हर जगह वीडियो बना कर शेयर करते हैं. कुछ दिन पहले मद्रास हाइकोर्ट ने यूथ के बीच बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए बैन लगा दिया था. लेकिन कुछ दिन बाद ये बैन हट गया. जिसके बाद कई नए सुपर स्टार बनकर नजर आएं. आए दिन ऐसे कई टिकटॉक वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी है जो टॉप पर है.

टॉप टिक टॉक स्टार्स के बारे में
जन्नत जुबैर 19.0 मिलियन फॉलोवर्स
जन्नत जुबैर के बारे में तो सब लोग जानते ही होगें. कलर्स चैनेल पर आने वाले फुलवा सीरियल और तू आशिकी में पंक्ति शर्मा का किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाने वाली जन्नत जुबैर अब टिक टॉक में टाप लिस्ट में गिनी जाती है. जिसको वीडियो पर 398 मिलियन पंसद किया गया है.

imgpsh fullsize anim 14


रियाज ऐली - 16.8 मिलियन फॉलोवर्स
अपने लिपसिंग , डांसिंग और हयूमर के लिए सबसे लोकप्रिय है रियाज ऐली, एक कॉमेडियन से लेकर सबसे लोकप्रिय टिक टॉक सितारों तक पहुंचने का रियाज का सफर काफी कमाल का है. हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि रियाज भूटान में रहता है, लेकिन राष्ट्रीयता से भारतीय है और 16.8 मिलियन लोग रियाज को फॉलो करते है.

imgpsh fullsize anim 17


अवेज़ दरबार- 14.3 मिलियन फॉलोवर्स
अवेज दरबार कंपनी ऐस प्रोडक्शन के संस्थापक और निदेशक हैं. वह कोरियोग्राफर और डांसर होने के साथ-साथ भारत के संगीत के प्रतिनिधि हैं. जो टिकटॉक ऐप पर 14.3 मिलियन फॉलोअर क्लब का सदस्य बन गया. अवेज वीडियो पर 462 मिलियन दिल हैं. इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोवर्स है. यही नहीं अवेज के यूट्यूब चैनल पर उनके 736k सब्सक्राइबर हैं.


गरीमा चौरशिया- 13.6 मिलियन फॉलोवर्स
गरीमा टिकटॉक पर बोत हार्ड- बोत हार्ड गर्ल के नाम से बहुत ज्यादा फेमस है. वह अपनी दोस्त रागेश्विनी के साथ मिलकर टिकटॉक वीडियो बनाती है जिनके वीडियों पर 263 मिलियन दिल है. गरीमा के 13.6 मिलियन फॉलोवर्स है.

imgpsh fullsize anim 16


अवनीत कौर 13.5 मिलियन फॉलोअर्स
डांस इंडिया डांस लिटिल्स चैंप में अपना हुनर दिखा चुकीं अवनीत कौर आजकल टिक टॉक पर काफी धमाल मचा रही है. अवनीत कौर को 13.5 लोग फॉलो करते है. डांस सुपरस्टार और झलक दिखलाजा में भी नजर आ चुकी है.


मंजुल खट्टर - 12.0 मिलियन फॉलोवर्स
मंजुल भारत का सबसे लोकप्रिय टिकटॉक स्टार है. ज्यादातर लोग मंजुल को उसके लिपसिंग से जानते है यह गाने और गिटार बजाने में भी बहुत ही अच्छे है. यह ड्रेसिंग सेंस से भी काफी पॉपुलर है. मंजुल के 12.0 मिलियन फॉलोवर्स है.


निशा गुरागैन - 10.7 मिलियन फॉलोवर्स
निशा गुरागैन अपने अभिनय और लिप-सिंक के लिए टिकटॉक पर बहुत ज्यादा जानी जाती है. निशा ज्यादातर लिप-सिंक वीडियो ही पोस्ट करती हैं. उनके पास बहुत ही कम युगल हैं, लेकिन अपने अभिनय से लोकप्रिय है. ऐसा कहा जाता है कि निशा भारत की फेमस टिकटॉक स्टार है. जिसके 10.7 मिलियन फॉलोअर्स और 212.8 मिलियन दिल हैं.

imgpsh fullsize anim 13


लकी डांसर - 9.7 मिलियन फॉलोवर्स
लकी डांसर के टिकटॉक पर 9.7 मिलियन फॉलोवर्स है, जिसका असली नाम अरहान खान है और यह अपने डांस और लिपसिंग वीडियो के लिए काफी फेमस है. यह 18 साल का है और दिल्ली का रहना वाला है. लकी के वीडियो पर 308 मिलियन लाइक्स है.

imgpsh fullsize anim 15


अर्शिफा खान - 9.4 मिलियन फॉलोवर्स
अर्शिफा खान टीवी जगत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री है. अर्शिफा हालही में बहुत ही ज्यादा फेमस हो चुकी है. अर्शिफा 15 साल की उम्र में भी इतनी फेमस हो चुकी है कि वह अच्छी अच्छी अभिनेत्रियों को टक्कर दे रही है. टिकटॉक में भी काफी फेमस है और 9.4 मिलियन फॉलोवर्स है और 256 मिलियन दिल है.

यह भी पढ़ें : जानिए सनी लियोनी से पहले किन स्टार्स ने बताए अपनी फिल्म में नकली नंबर

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →