शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

भारत में भुतहा गांव के तोर पर कौन सा गांव सुप्रसिद्ध है?

https://youtu.be/nfu2AO-n2PI भारत का इतिहास काफी पुराण और विख्यात है। भारत में अनेक ऐसे जगह है जहां जाकर आंनद मिलता है, भारत के स्विटज़रलैंड के तोर पर विश्वभर…

भारत में भुतहा गांव के तोर पर कौन सा गांव सुप्रसिद्ध है?
वीडियो

भारत का इतिहास काफी पुराण और विख्यात है। भारत में अनेक ऐसे जगह है जहां जाकर आंनद मिलता है, भारत के स्विटज़रलैंड के तोर पर विश्वभर में विख्यात शिमला को भारत की धरोहर माना जाता है। वही बनारस जैसा शहर भारत की संस्कृति को दर्शाता है लेकिन क्या आप जानते है भारत में एक ऐसी रहस्यमयी जगह है। जो धनुषकोटिके नाम से जाना जाता है। यह गांव काफी ही भयानक है। यह गांव श्रीलंका की सीमा पर भारत का आखिरी गांव है। ऐसा माना जाता है कि इस गांव में भूतों का वास है। इस गांव को देश का का सबसे भयानक गाँव माना जाता हैं। यहां अंधेरा होने के बाद घूमने पर पाबंदी है। हिदूं धर्मग्रथों के अनुसार रावण के भाई विभीषण के अनुरोध पर श्रीराम ने अपने धनुष के एक सिरे से सेतु को तोड़ दिया और इस प्रकार इसका नाम धनुषकोटि पड़ा।

विज्ञापन
18 09 2015 dhnuskoti


आपको बताना चाहेंगे की 1964 में इस स्थान ने भीषण चक्रवात का सामना किया था, जिसके कारण वश यह गांव पूरी तरह तबाह और बर्बाद हो गया था। इससे पहले यहां सारी सुविधाएं मौजूद थी लेकिन चक्रवात ने इस जगह की खूबसूरती को हमेशा के लिए खंडहर में तब्दील कर दिया।

l dhanushkodi 1484646463 835x547

यह भी पढ़ें : दिल्ली में मुस्लिम इमामों का वेतन कितना है और कौन देता है ?

धनुषकोटि गांव श्रीलंका से महज 18 मील की दूरी पर है। यह एक वीरान है तमिलनाडु के रामेश्वरम जिले में स्थित इस गांव में अंधेरे में जाना मना है। यह भारत और श्रीलंका के बीच एकमात्र स्थलीय सीमा है जो बालू के टीले पर सिर्फ 50 गज की लंबाई में दुनिया के सबसे छोटे जगहों में से एक है।

यह जगह डरावनी होने के बाद भी लोग इस स्थल को देखने आते है।बता दें कि ये जगह भुतहा जगहों की सूची में विश्वभर में विख्यात है। इसलिए पर्यटक दिन के उजाले में घूमने जाते हैं और शाम तक रामेश्वरम लौट आते हैं, क्योंकि पूरा रास्ता सुनसान-डरावना व रहस्य से भरा हुआ है।
इस गांव के भयानक होने का सबसे बड़ा कारण यह है की यहां प्रेत आत्माओं के रहने की भी संभावना जताई जाती है. माना जाता है कि चक्रवात की वजह से यहां बेक़सूर लोग चक्रवात की चपेट में आगये और मारे गए जिनका श्राद्ध कर्म भी नहीं हुआ. ऐसे में उन मरे हुए लोगों की आत्मा इस जगह वास करती है।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →