मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

तुला राशि वालों को अचानक धन लाभ कब होगा?

तुला राशि वाले आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु वाणी में कठोरता का प्रभाव भी रहेगा। 25 जनवरी से पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

तुला राशि वालों को अचानक धन लाभ कब होगा?

तुला राशि वाले आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु वाणी में कठोरता का प्रभाव भी रहेगा। 25 जनवरी से पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। इस साल तुला राशि वाले नया घर भी खरीद सकते हैं। सुख-सुविधाओं का विस्तार भी हो सकता है। परन्तु स्वास्थ्‍य विकार बढ़ सकता है। विशेष रूप से खान-पान के प्रति सचेत रहें।

विज्ञापन
rashifal 1

30 मार्च से पिता के स्वास्थ्‍य में सुधार होना प्रारम्भ होगा, लेकिन कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के परिणाम असन्तोषजनक हो सकते हैं। 01 जुलाई से 14 सितम्बर के मध्य कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। 24 सितम्बर के बाद नौकरी में स्थान परिवर्तन के आसार बनेंगे। स्वास्थ्‍य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा। वर्ष के आखिर में किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति हो सकती है।

astrological consultancy services 500x500 1

उपाय-1:प्रत्येक बृहस्पतिवार के दिन यथाशक्ति पीले कपड़े में चने की दाल बांध कर मन्दिर के पुजारी को दान किया करें। 2:शनिवार के दिन प्रातःशिवलिंग पर जटा सहित पानी वाला नारियल (ब्राउन रंग का) चढ़ावा करें। 3: मंगलवार के दिन रोटी में गुड रखकर गाय को खिलाया करें।

यह भी पढ़े:क्या उत्तर प्रदेश सरकार दिल्ली बॉर्डर पर कोरोना टेस्ट कर रही है?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →