गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्या उत्तर प्रदेश सरकार दिल्ली बॉर्डर पर कोरोना टेस्ट कर रही है?

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना की रैंडम जांच बुधवार से शुरू हो गई है। जिलाधिकारी सुहास एल.वाई.

क्या उत्तर प्रदेश सरकार दिल्ली बॉर्डर पर कोरोना टेस्ट कर रही है?

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना की रैंडम जांच बुधवार से शुरू हो गई है। जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. के निर्देश पर दिल्ली बॉर्डर से इसकी शुरुआत हुई। इसके लिए बुधवार को डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात रहीं। पहले दिन 165 सैंपल लिए गए, जिनमें 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली बॉर्डर पर रैंडम जांच फिलहाल जारी रहेगी। इसके साथ ही शहर के दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर भी इसी तरह लोगों के रैंडम सैंपल लेकर जांच की जाएगी।

विज्ञापन

बता दें कि डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर पर रैंडम सैंपल जांच के बारे में जिला प्रशासन ने घोषणा कर दी थी। दोनों बॉर्डर पर दो-दो टीमें सैंपल लेने के लिए सुबह 9 बजे से ही तैनात थीं। मौके पर खड़े पुलिस वाले लोगों को रोककर वाहन साइड में लगवा रहे थे और जांच हो रही थी। ऑफिस टाइम के दौरान रोकने पर कुछ लोगों ने इसका थोड़ा बहुत विरोध किया।

up corona non fiii

शाम करीब 5 बजे तक यह सैंपलिंग की गई। लंच के दौरान करीब डेढ़-दो घंटे सैंपल लेने का काम बंद रहा। यह जांच कब तक होगी इसके बार में अभी जिला प्रशासन ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है लेकिन बताया जा रहा है अभी दो-तीन दिन लगातार जारी रहेगी। इसके बाद भी किसी भी रैंडम सैंपल लिए जा सकेंगे।

up corona non

सेक्टर-15 और बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर भी इसी तरह कोरोना की रैंडम जांच होगी। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि दो-दो कर्मचारियों की चार टीम अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध यात्रियों की जांच करेगी। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उन्हें आइसोलेट किया जाएगा। लोगों को होम आइसोलेशन का विकल्प भी दिया जाएगा। इसके अलावा दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर भी अब इस तरह की रैंडम जांच चलती रहेगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल की जांच हो सके।

यह भी पढ़े:दुनिया में सबसे ज्यादा सेक्स मूवी कहां बनती है?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →