Food Poisoning के खतरनाक परिणाम से बचने का कारगर इलाज
गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानी होती है। इस मौसम में जितना हीट स्ट्रोक का खतरा बना रहता है , उतना ही और फूड पॉइजनिंग होने की आशंका भी रहती है।
गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानी होती है। इस मौसम में जितना हीट स्ट्रोक का खतरा बना रहता है , उतना ही और फूड पॉइजनिंग होने की आशंका भी रहती है। बाहर के खाने के कारण फूड पॉइजनिंग की आशंका काफी हद तक बढ़ जाती है। फूड पॉइजनिंग का सबसे बड़ा कारण खाने से संबंधी लापरवाही, सड़क किनारे बिकने वाले खाने-पीने के सामान का सेवन, खाना साफ-सुथरे माहौल में न बनाया जाए तो उसके दूषित होने का खतरा रहता है या फिर ज्यादा तापमान की वजह से खाने में बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग की दिक्कत होने की संभावना रहती है।

जब हमारा शरीर फूड पॉइजनिंग से ग्रसित होता है, तो इन टॉक्सिन को बाहर निकालने के लिए अधिक पानी का इस्तेमाल करता है। इसलिए इस दौरान अधिक पानी का सेवन करके अपने शरीर में पानी की कमी नहीं रहती।

यह भी पढ़ें : जानिए यूरिक एसिड के बढ़ने से कैसे रोका जाए तथा बढ़ने पर इसका उपचार?
फूड पॉइजनिंग की वजह से तबीयत बिगड़ने लगती है। फूड पॉइजनिंग की दिक्कत के कारण लूज मोशन, पेट में तेज से दर्द, शरीर में कमजोरी महसूस होना, उलटी , चक्कर आना, अत्यधिक प्यास लगना, कमजोरी, सिर दर्द जैसी तकलीफ महसूस होती है।इस दिक्कत ने निजात पाने के लिए घरेलू उपाय काफी कारगार सिद्ध होते है। सेब का सिरका, निम्बू , तुलसी, दही, अदरक और पुदीने की चाय का सेवन करने से इस दिक्कत से जल्द से जल्द रहत मिलती है।
आपको बताना चाहेंगे की फूड पॉइजनिंग के कारण पेट में परेशानी होती। निजात चाहिए तो एक चम्मच जीरे को एक कप पानी में गर्म करें। जीरा और हींग को मिलाकर इसे दिन में दो बार सेवन करें। यह काफी ही फायदेमंद उपाय है और तकलीफ जल्द से जल्द खत्म होती है। अगर इसके बाद भी राहत न मिले और परेशानी ज्यादा महसूस हो तो जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह ले।



