मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

कोरोना वायरस के कारण सुगंध की क्षमता जाने पर प्राथमिक उपचार क्या करें ?

कोरोना वायरस वर्तमान समय में ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर समस्या के तौर पर सामने आया है.

कोरोना वायरस के कारण सुगंध की क्षमता जाने पर प्राथमिक उपचार क्या करें ?

कोरोना वायरस वर्तमान समय में ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर समस्या के तौर पर सामने आया है. भारत में पहली लहर आई उसका अच्छे से सामना करने की पूरी कोशिश की गई. लेकिन अभी कोरोना की दूसरी लहर चल रही है, जो ध्यान ना देने या लापरवाही के कारण पहले से ज्यादा खतरनाक रूप ले सकती है.

विज्ञापन
111485778 gettyimages 182722054
कोरोना और सुगंध क्षमता

कोरोना वायरस के कारण मरीजों में अनेंक लक्षण देखने को मिलते हैं. जिनमें अगर प्रमुख लक्षणों की बात करें, तो खांसी , जुखाम या बुखार आना मुख्य लक्षण है. इसके अलावा कोरोना वायरस का एक और लक्षण भी कुछ शोधों में सामने आ रहा है. जिसके अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के सुगंध की क्षमता को भी कोरोना वायरस बुरी तरह से प्रभावित करता है तथा कोरोना से पीड़ित व्यक्ति की सुगंध की क्षमता कम हो जाती है.

download 1 2
सुगंध क्षमता

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद आपके सामने भी ऐसी ही समस्या आ रही है, तो ऐसे समय में ज्यादा घबराने की आवश्यकता नहीं है. प्राथमिक उपचार के तौर पर गर्म पानी का सेवन करें तथा जल्द से जल्द डाँक्टर से संपर्क कर परामर्श लें. इसके साथ ही लगातार कोरोना की डाँक्टर द्वारा बताई गई दवा का सेवन करते रहें.

यह भी पढ़ें: कौन-कौन से फलों का जूस आपको कोरोना से बचा सकता है?

इसके अलाव लहसुन का प्रयोग किया जा सकता है. इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती है. लहसुन को आप भूनकर खा सकते हैं. इसके अलावा, लहसुन को बारीक काटकर पानी में उबाल लें और फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें. पानी के ठंडे हो जाने के बाद इसे पीएं. रोजाना दिन में कम से कम एक बार इसी तरह लहसुन को पानी में उबालकर ठंडा करके पीएं। यह सुगंध लेने की क्षमता और स्वाद दोनों को बढ़ाएगा. इसके अलावा जीतना जल्दी हो सके किसी अच्छे डाँक्टर से परामर्श जरूर ले.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →