महाशिवरात्रि के दिन क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए ?
महाशिवरात्रि का दिन बहुत शुभ होता है. इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का विशेषफल मिलता है.
महाशिवरात्रि का दिन बहुत शुभ होता है. इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का विशेषफल मिलता है. भगवान शिव को भोलेनाथ इसलिए ही कहा जाता है क्योंकि वह बहुत द्यालू और भोले हैं. इस दिन अगर आप शिव की पूजा करते हैं, तो वह बहुत जल्दी ही आपकी सब मनोकामनाएं पूरी कर देगें. लेकिन इस दिन हमें कुछ विशेष बातों का भी ध्यान रखना चाहिएं तो चलिए जानते हैं कि इस दिन क्या करना चाहिए तथा क्या नहीं करना चाहिएं.

महाशिवरात्रि के दिन क्या करें? महाशिवरात्रि के दिन व्रत करें . सुबह जल्दी उठकर स्नान करे और साफ़ सुथरे कपडे पहने. शुभ काल में मंदिर जाकर महादेव को जल और दूध अर्पण करें. इस दिन शिव जी का ध्यान कर ओम नमः शिवाय का जाप करें. महाशविरात्रि वाले दिन करें महामृत्युंजय मंत्र का जप- ॐ हौं जूं स: ॐ भूर्भुव: स्व: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्व: भुव: भू: ॐ स: जूं हौं ॐ. महामृत्युंजय मंत्र का जप आपको हर मुश्किल से दूर रखता है.

इस दिन भोजन ग्रहण नहीं करते है। इस लिए अगर आप ने व्रत किया हैं तो सिर्फ दूध और केले का सेवन कर सकते है। और अगर हो सके तो पूरा दिन सिर्फ फल खाये और दूसरा दिन व्रत छोड़े. अगर अगर आप से नहीं हो पाए तो एक समय आप भोजन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या मक्का मदीना में भोलेनाथ बंद है?
महाशिवरात्रि क्या ना करें? महाशिवरात्रि के दिन मास या मदिरा नहीं लेना या खाना चाहिए. महाशिवरात्रि के दिन देर तक सोना नहीं चाहिए. महाशिवरात्रि के दिन दाल, चावल या गेहू से बने नहीं खाये. इस दिन आप सिर्फ फल, दूध, चाय और कॉफ़ी ले सकते है. अगर आप शिवजी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस दिन काले कपडे नहीं पहने. कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिवजी को चढ़ाया हुआ प्रसाद नहीं खाना चाहिए.



