मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्या है काल भैरव के जन्म के पीछे की कहानी ?

भैरव देवता की हिंदू धर्म में बहुत मान्यता है. इनकी सवारी कुत्ता है. इनकी पूजा पूरे देश में होती है. महाराष्ट्र में खंडोबा उन्हीं का एक रूप है.

क्या है काल भैरव के जन्म के पीछे की कहानी ?

भैरव देवता की हिंदू धर्म में बहुत मान्यता है. इनकी सवारी कुत्ता है. इनकी पूजा पूरे देश में होती है. महाराष्ट्र में खंडोबा उन्हीं का एक रूप है. दक्षिण भारत की बात करें तो वहां उनको शास्ता के नाम से जाना जाता है. भैरव देव को एक उग्र देवता के रूप में मान्यता प्राप्त है.

विज्ञापन
क्या है काल भैरव के जन्म के पीछे की कहानी ?
भैरव

ऐसी मान्यता रही है कि काल भैरव जी का जन्म भगवान शिव के क्रोध के हुआ था. पौराणिक कथा के अनुसार  एक बार ब्रह्मा, विष्णु और महेश में विवाद हो जाता है तथा तीनों अपने आप को एक दूसरे से श्रेष्ट बताने लगते हैं. इसी बात को लेकर तीनों में विवाद होता रहा, इसी बीच ब्रह्मा जी ने भगवान शिव की निंदा की, इससे भगवान शिव शंकर क्रोधित हो गए. उनके रौद्र रूप के कारण ही काल भैरव जी का जन्म हुआ.

kaal bhairav 4745566 835x547 m
भैरव

ऐसा माना जाता है कि ब्रह्मा के पहले पाँच सिर होते थे. जब का भगवान शिव के क्रोध से जन्म हुआ तो उन्होंने एक सिर काट दिया. इसके बाद ब्रह्मा जी के चार सिर शेष रह गए. ऐसा करने के कारण काल भैरव को ब्रह्म हत्या का पाप लग गया. जिससे बचने के लिए उन्होंने भगवान शिव से उपाय पूछा. जिसके बाद भगवान शिव ने एक उपाय बताया कि  वह पृथ्वी लोक में चले जाएं. पृथ्वी पर भ्रमण करते हुए जहाँ कही भी उनके हाथ से ब्रह्मा जी का सिर अपने आप गिर जाएगा. वहीं पर उसी समय वो ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्त हो जाएंगें.

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि की रात को ऐसा खास क्या होता है?

जहाँ पर काल भैरव के हाथ से वो सिर गिरा वो जगह काशी थी जो शिव की स्थली मानी जाती है. यही कारण है कि आज भी काशी जाने वाला हर श्रद्धालु या पर्यटक काशी विश्वनाथ के साथ साथ काल भैरव के दर्शन भी करता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त करता है.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →