मकर राशि की महिलाएं पति का प्यार पाने के लिए क्या उपाय करे?

3054
news
मकर राशि की महिलाएं पति का प्यार पाने के लिए क्या उपाय करे?

मकर राशि के जातक भीतर से शांति प्राप्त करने में विश्वास करते हैं | ये किसी पर निर्भर होने को एक दोष के रुप में लेते हैं | मकर राशि के जातक कठोर,गंभीर और कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं | पर जब आप अन्दर से इन्हे जानोगे आपको बिल्कुल अलग ही तस्वीर नजर आयेगी |हालांकि ये जोखिम के रास्ते में नहीं चलना चाहते हैं बल्कि जाने पहचाने और परिचित रास्ते पर चलना चाहते हैं |और बीच बीच में मजा उठाने से नहीं चुकते हैं | इन्हे बात चीत के लिए खुलने में औसत से ज्यादा समय लगता हैं |

चुंकि सुरक्षा इनके लिए सर्वोपरि हैं इसलिए ये भविष्य की सुरक्षा के लिए समर्पित भावना के साथ धन कमाने में लग जाते हैं | लेकिन धन या प्रसिद्धि पाना कभी भी इनके प्राथमिक चाहत में नहीं रहा | ये सब क्षणिक खुशी तो प्रदान करते हैं पर स्थायी खुशी नहीं देते हैं |ये अपना अधिकार तो जताते हैं पर हावी होने की कोशिश नहीं करते हैं |जब इन पर नकारात्मक विचार हावी हो जाते हैं तो ये निराशावादी और महत्वाकांक्षी हो जाते हैं |और सशर्त ही कोई बात मानते हैं |

makar non fiii -

मेष राशि के लिए प्यार :
परस्पर संतोषजनक व्यवहार के विनिमय से आपसी रिश्तों में सुरक्षा, शांति और संतोष आता हैं | और, आम धारणा के विपरीत, प्यार उस से भी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं | हाँ, यह संबंधों और जिम्मेदारियों के बारे में है, लेकिन यह संवेदनशीलता और स्थिरता के बारे में भी हैं | मकर राशि के जातक बाहर से कठोर दिखते हैं और अपने कोमल, निर्मल पक्ष को छुपाते हैं पर ये प्यार को छुपाते हैं |

आप उन्हें खुलने का अवसर दे फ़िर देंखे इनके निरंकुश जुनून और सर्वोच्च आत्मविश्वास को जो यकीनन शब्दों से परे आकर्षक हो सकता हैं | स्वामी ग्रह शनि उम्र के साथ साथ संस्कृति, सफलता और उपलब्धि लाता हैं और सम्मान दिलाता हैं | ये अमीर और सफल होते हैं पर पुश्तैनी रुप से नहीं बल्कि स्वंय की मेहनत द्वारा बने हुए अमीर होते हैं |इनका परिवार भी इनके जीवन में बहुत महत्व रखता हैं | यही कारण है कि, जब ये प्यार करते हैं,तो कल्पना करते हैं कि इनके साथ हमारा परिवार कैसा होगा ?

makar non -

प्रेम आचरण :
मकर राशि के जातक भरोसेमंद और देखभाल करने वाले प्रकृति के होते हैं |ये भावनाओं में नहीं बहते हैं | ये नियंत्रित,नपे तुले और सतर्क अंदाज अपनाते हैं प्यार के मामाले में | शांति और उदारता के साथ ये दूसरे के परिप्रेक्ष्य को भी देखने की कोशिश करते हैं, हालांकि इनपर स्वार्थी और कठोर होने का आरोप लगाया जाता हैं | हालांकि, ये खुद भी अपनी इच्छाओं और लालसा पर चर्चा करने के लिए स्पष्ट नहीं रहते हैं | पर इनके मन की गहराई में एक झुमते हुए बहार की तरह का व्यक्तित्व छिपा रहता हैं जो मन पसंद साथी के इंतजार में होता हैं |

यह भी पढ़े:जानिए कितने बजे लगता है दिल्ली का चोर बाजार और कहा लगता है?