मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए दिल्ली के मौसम का क्या हाल है इस हफ्ते?

दिल्ली में कड़ाके की ठंड (Cold Wave) जारी रही, जहां कुछ स्थानों पर रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया.

जानिए दिल्ली के मौसम का क्या हाल है इस हफ्ते?

दिल्ली में कड़ाके की ठंड (Cold Wave) जारी रही, जहां कुछ स्थानों पर रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. साथ ही कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया लेकिन अगले दो दिनों में हवा की दिशा बदलने के साथ इसके बढ़ने का अनुमान है.

विज्ञापन

आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा और हल्की बारिश का भी अनुमान है. महानगर का न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान क्रमश: आठ डिग्री सेल्सियस और 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में पूर्व दिशा की ओर से चल रही हवा बर्फ से आच्छादित पश्चिमी हिमालय की तरफ से आने वाली हवाओं की तरह ठंडी नहीं है. इसलिए अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है.

delhi non fiii 1

दिल्ली में अनुकूल गति से हवाएं बहने और प्रदूषकों के छितराव से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली सुधार आया है और यह ‘गंभीर' श्रेणी से ‘बेहद खराब' श्रेणी में आ गया है. दिल्ली में रविवार रात नौ बजे एक्यूआई 329 दर्ज किया गया जबकि 24 घंटे का औसत एक्यूआई 407 था.

delhi non 1

इसी प्रकार गत राष्ट्रीय राजधानी का 24 घंटे का औसत एक्यूआई क्रमश: 460, 429 और 354 दर्ज किया गया था. उल्लेखनीय है कि 0-50 के बीच एक्यूआई को ‘बेहतर', 51-100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘सामान्य', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर' माना जाता है.

यह भी पढ़े:यूपी में कब तक पंचायत चुनाव हो सकता है?

विषयदिल्ली
S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →