बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

श्री राम मंदिर की नींव डालने में क्या समस्या आ रही है?

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य के शुरू होने के बाद इंजिनियर्स के सामने एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है।

श्री राम मंदिर की नींव डालने में क्या समस्या आ रही है?

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य के शुरू होने के बाद इंजिनियर्स के सामने एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण का काम कराने के लिए हुई जांच में नींव के नीचे बलुआ मिट्टी होने की बात पता चली है।

विज्ञापन

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बलुआ मिट्टी उन मानकों के अनुरूप नहीं है जिनके आधार पर निर्माण होना है। इसका अर्थ ये है कि पत्थर से बने विशाल मंदिर का बोझ उठाने के लिए जिस मिट्टी की जरूरत है, वैसी मिट्टी मंदिर के आधार से नीचे नहीं मिल पा रही है। इसका पता तब चला, जब पाइलिंग टेस्ट के लिए मंदिर की नींव में लगाया गया पत्थर अपने स्थान से खिसक गया।

ram mandir non fiiii

कमिटी 8 दिन में फिर सौंपेगी रिपोर्ट
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसका समाधान निकालने के लिए आईआईटी की टीम के अलावा कुछ और इंजिनियरिंग एक्सपर्ट्स की सहायता लेने की बात कही है। मंदिर ट्रस्ट ने एक सब कमिटी भी बनाई है, जिसकी रिपोर्ट के बाद निर्माण की प्रक्रिया को नए सिरे से शुरू किया जाएगा। इसके अलावा रिसर्च टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही पूरे स्टैंडर्ड के अनुरूप नींव और मंदिर का निर्माण होगा..जिससे कि इसकी मजबूती बरकरार रहे।

1200 स्तंभों के निर्माण की योजना
राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्य की जो योजना बनी है, उसके तहत यहां कुल 1200 स्तंभ बनाए जाने हैं। इन पिलर्स को बनाने से पहले टेस्ट के लिए आईआईटी चेन्नै की टीम ने कुल 12 स्तंभ बनाए थे। स्तंभों पर जब लोड डाला गया तो ये जमीन से कुछ इंच खिसक गए। इसी के बाद ये पुष्टि हुई कि जिस मिट्टी पर पिलर बनने हैं, वह बलुआ मिट्टी है।

ram mandir non

आईआईटी की टीम रास्ता निकालने में जुटी
इस तथ्य की जानकारी के बाद अब आईआईटी की टीम इसका सलूशन निकालने में जुटी हुई है। इसके अलावा ट्रस्ट के सदस्य भी अलग-अलग एक्सपर्ट्स से यह राय लेने में जुटे हैं कि मंदिर की नींव को मजबूत बनाए रखने के लिए निर्माण को किस तरह से शुरू कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े:सूफी कौन थे उनके कोई दो धार्मिक विश्वास

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →