जानिए क्या है उत्तर प्रदेश के मौसम की ताजी खबर?
https://youtu.be/dCE959oX4ro उत्तर प्रदेश में ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।मौसम विभाग के मुताबिक, आगे भी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।

उत्तर प्रदेश में ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।मौसम विभाग के मुताबिक, आगे भी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उसके आसपास घने कोहरे के साथ 28 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।अगले दो दिन तक उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में लोगों को कड़कड़ाती ठंड झेलनी पड़ेगी।ठंड और कोहरे के कहर से उत्तर प्रदेश बेहाल है।
200 मीटर और उससे भी कम के आसपास दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कई और दिनों तक यह स्थिति जारी रहने का अनुमान जताया है। ऐसे में जरूरत है कि आप भी ठंड से बचिए रहिए।शुक्रवार रात को छाया कोहरा सुबह तक नहीं छटा। ऐसे में शहर की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी दिखी। शुक्रवार काे लखनऊ का तापमान 25. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह सामान्य से 0.5 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक सुबह-शाम कोहरा रहेगा। अभी बारिश के आसार नहीं हैं।

लखनऊ में सुबह मौसम का मिजाज खुशनुमा रहा। पूरा शहर कोहरे की चादर में ढका सा नजर आया। ऐसे में दिसंबर के शुरुआती हफ्ते ने ठंड का अहसास कराया। हालांकि ऐसे मौसम में सांस रोगियों व बुजुर्गों काे बचाव करना होगा। पहाड़ों की बर्फबारी मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ाएगी। उधर से आने वाली उत्तरी-प श्चिमी हवा ठंड का अहसास कराने लगी हैं।
यह भी पढ़े:जानिए कितने बजे लगता है दिल्ली का चोर बाजार और कहा लगता है?



