पेक्टिन और प्रोटीन का क्या काम है ?
आपने पेक्टिन और प्रोटीन का नाम काफी बार सुना होगा. इसके साथ ही यह भी सुना होगा कि यह हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं.
आपने पेक्टिन और प्रोटीन का नाम काफी बार सुना होगा. इसके साथ ही यह भी सुना होगा कि यह हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेक्टिन और प्रोटिन का क्या काम होता है. अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो इस पोस्ट में आपको आपके इस सवाल का जवाब मिल जाएगा.

पेक्टिन क्या काम करता है ?
पेक्टिन के काम को अच्छे से समझने के लिए हमारे लिए यह जानना जरूरी है कि पेक्टिन होता क्या है ? पेक्टिन एक तरह के घुलनशील कार्बोहायड्रेटस होते हैं. फलों में पेक्टिन कोशिकाओं को एक दूसरे से जोड़ने का काम करते हैं. ये फलों का आकार बनाए रखने रखने में भी सहायक होते हैं. अगर मानव शरीर की बात करें, कि उसमें यह क्या काम करता है , तो वो एंजाइंम जो स्टार्च और शुगर को खंडित करते हैं, यह उनकी क्रिया को धीमा करता है. जिसके कारण ब्लड की शुगर को नियंत्रित करने में यह सहायक सिद्ध होता है. इसके अलावा यह एक तरह का फाइबर होता है, जो हमारे पाचन तंत्र के लिए भी लाभदायक होता है क्योंकि यह फैटी सब्सटेंसेस से जाके बाईनड होता है जो कि पाचन तंत्र में मौजूद होते हैं - चाहे वो कोलेस्ट्रोल हो या फिर टोक्सिंस हो और उन्हें शरीर से निष्काषित करने में मदद करता है.

प्रोटीन क्या काम करता है ?
प्रोटीन अणुओं का एक जटील समूह होता है. जो मानव शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. अगर हमारे शरीर में इसके काम की बात करें, तो यह यह हमारे शरीर में कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है तथा उनको आकार प्रदान करने में भी सहायक होता है. प्रोटीन से हमारे शरीर को तत्काल ताकत मिलती है. इसी कारण जिम में जाने वाले लोग प्रोटीन का सेवन करते हैं.
यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में प्रोटीन के लिए क्या खाना चाहिए ?
इसके अलावा इसके प्रयोग से मांसपेशियों को शेप मिलती है तथा उसे बनाए रखने के लिए यह बहुत मदद्गार होता है. अगर आपको बार बार भूख लगती है, तो प्रोटीन से इस समस्या के समाधान में सहायता मिलती है. इसके अलावा इससे हड्डियां मजूबत होती है तथा हमारा इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



