मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सवाल 147: मुम्बई के बारे में ऐसा क्या है, जो मुम्बई के बाहर के अधिकतर लोग नहीं जानते ?

मुंबई को सपनों की नगरी कहा जाता है। हज़रो लोग मुंबई में अपने ख्वाब पुरे करने आते है। इसे देश की इकनॉमिक राजधानी भी कहा जाता है।

सवाल 147: मुम्बई के बारे में ऐसा क्या है, जो मुम्बई के बाहर के अधिकतर लोग नहीं जानते ?

मुंबई को सपनों की नगरी कहा जाता है। हज़रो लोग मुंबई में अपने ख्वाब पुरे करने आते है। इसे देश की इकनॉमिक राजधानी भी कहा जाता है। लेकिन मुंबई बहुत से समस्या से जूझ रहा है। मुंबई सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में से एक है। मुंबई में जनसख्याँ की समस्या दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। आंकड़ों के अनुसार मुंबई की आबादी 2.35 करोड़ है और इसका क्षेत्रफल है - 603.4 वर्ग किमी। कल्पना कीजिए कि कितने लोग एक शहर में फिट होने की कोशिश कर रहे हैं। यह शहर इतनी आबादी को नहीं झेल पा रहा है।

विज्ञापन
8fegr

दूसरी सबसे व्यपाक समस्या जो मुंबई की है वो यह है कि हर रोज मुंबई लोकल की वजह से 9 -10 लोगो को मौत का सामना करना पड़ता है। मुंबई लोकल को मुंबई के सवियर के तोर पर जाना जाता है। मुंबई के अपनी क्षमता से अधिक लोगो की सेवा कर रही है। असली मुम्बईकर की पहचान इस तोर पर होती है कि शाम के 5 pm से लेकर 12 pm बजे के बिच अगरमुंबई लोकल में सफर करने के लिए साहस चाहिए।

मुंबई की तीसरी बात जो आपको भी अचंभे में डाल दे कि मुंबई की बढ़ती जनसंख्या और महंगाई ने जन्म दिया 'धारावी' को। धारावी एशिया की दूसरी सबसे बड़ी झुग्गी के तोर पर दुनिया भर में जानी जाती है। है। धारावी दुनिया में सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है।

मुंबई में जैसे शहर में घर का सपना पूरा होना बहुत बड़ी बात है , मुंबई में 1 bhk फ्लैट की कीमत करीबन 1 करोड़ से निचे नहीं मिलेगा। मुंबई में 1 bhk घर का सपना भी पूरा करना लोगो को मुश्किल पड़ जाता है। भारतीय एवरेज पर्सनल इनकम के हिसाब से देखा जाये तो ज़्यादातर लोगो के लिए बहुत बड़ी रकम है। इसलिए जो काम के सिलसिले से ज़्यादातर लोग अन्य प्रांतो से मुंबई आते है, वे इन घरो को अफ़्फोर्ड नहीं कर पाते इसलिए उन्हें मजबूरन रहने के धारवी और अन्य झुगीयो में रहना पड़ता।

यह भी पढ़ें : सवाल 146 : कुरुक्षेत्र के युद्ध में किसने किया था शकुनि का वध?

अगर प्रदूषण की बात की जाए तो मुंबई को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा पीएम 10 (मोटे प्रदूषण कणों) के स्तर के मामले में दुनिया में पांचवां सबसे प्रदूषित मेगासिटी घोषित किया गया है। मुंबई की समुद्र तटों का हाल भी काफी ख़राब है। जुहू बीच सबसे गंदे समुद्र तटों में से एक है। यह थी मुंबई की सचाई जिसे जानकार आप निश्चित तोर पर अचंभे में आगये होंगे। जहां मुंबई की कुछ खासियत से लैस है वही मुंबई की करवी सच्चाई से रूबरू होना भी अनिवार्य है।

विषयमुंबई
SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →