बिहार पुलिस भर्ती में क्या-क्या लगता है?
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 के अंतर्गत उम्मीदवारों को बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृत इंडिया रिज़र्व वाहिनी, बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी…
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 के अंतर्गत उम्मीदवारों को बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृत इंडिया रिज़र्व वाहिनी, बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी में सिपाही के पद पर भर्ती किया जायेगा। इच्छुक उम्मीदवार Bihar Police Constable Recruitment 2020-21 के लिए 14 दिसंबर 2020 तक आवेदन पत्र भर सकते थे। राज्य के वे उम्मीदवार जो भी कांस्टेबल के पद पर नौकरी करना चाहते हैं वे अपना एप्लीकेशन फॉर्म CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर भर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जायेगा। Bihar Police Constable Recruitment 2020-21 के बारे में और अधिक जानकारी जैसे एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि के लिए हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।

बिहार पुलिस कांस्टेबल 2020 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जादन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जायेगा। हालाँकि अभी लिखित परीक्षा की तिथि जारी नहीं की गयी है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार पीईटी की परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद ही अंतिम परिणाम जारी किया जायेगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए आप नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम तारीख
आवेदन शुरू होने की तारीख 13 नवंबर 2020
आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2020
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख घोषित की जाएगी
लिखित परीक्षा की तारीख 14, 21 मार्च 2021
रिजल्ट जारी होने की तारीख घोषित की जाएगी
शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि घोषित की जाएगी
शारीरिक दक्षता परीक्षण की तिथियां घोषित की जाएगी
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020-21 रिक्ति विवरण
इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां से रिक्ति विवरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
रिक्त पदों की कुल संख्या : 8415 पद
पद का नाम : सिपाही (कांस्टेबल)
वर्ग : सामान्य वर्ग (अनारक्षित)
पदों की संख्या : 3489
वर्ग : आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
पदों की संख्या : 842
वर्ग : अनुसूचित जाति
पदों की संख्या : 1307
वर्ग : अनुसूचित जनजाति
पदों की संख्या : 82
वर्ग : अत्यंत पिछड़ा वर्ग
पदों की संख्या : 1470
वर्ग : पिछड़ा वर्ग
पदों की संख्या : 980
वर्ग : पिछड़े वर्गों की महिला
पदों की संख्या : 245
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020-21 पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आयु सीमा (01 अगस्त 2020 को)
सभी वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है।
सामान्य वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तय की गई है।
पिछड़े वर्ग और अत्यंत पिछड़े वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होना चाहिए।
पिछड़े वर्ग और अत्यंत पिछड़े वर्ग के महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष होना चाहिए।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
शारीरिक योग्यता
ऊंचाई

सामान्य एवं पिछड़े वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 165 सेंटीमीटर होना आवश्यक है।
सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 155 सेंटीमीटर होना जरुरी है।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 162 सेंटीमीटर होना चाहिए है।
अत्यंत पिछड़े वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 162 सेंटीमीटर होना जरुरी है।
सीना (केवल पुरुषों के लिए)
सामान्य एवं पिछड़े वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए :
बिना फुलाए : 81 सेंटीमीटर
फुला कर : 86 सेंटीमीटर
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के के लिए :
बिना फुलाए : 79 सेंटीमीटर
फुला कर : 84 सेंटीमीटर
यह भी पढ़े:भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए क्या उपाय करना चाहिए ?



