रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

महाभारत में गांधारी द्वारा श्री कृष्ण को दिए गए श्राप का पूरा सच

महाभारत ब्रह्माण्ड के भीषण युद्ध में से एक है। यह युद्ध दर्शाता है की बुराई का हमेशा नाश होता है अगर वो बुराई अपना परिवार भी करे तो उसका नाश होकर ही रहेगा।

महाभारत में गांधारी द्वारा श्री कृष्ण को दिए गए श्राप का पूरा सच

महाभारत ब्रह्माण्ड के भीषण युद्ध में से एक है। यह युद्ध दर्शाता है की बुराई का हमेशा नाश होता है अगर वो बुराई अपना परिवार भी करे तो उसका नाश होकर ही रहेगा। जब महाभारत का युद्ध जीतकर सभी पांडव और भगवान श्री कृष्ण हस्तिनापुर आ रहे थे तब दिव्य दृष्टि प्राप्त संजय ने गांधारी को इस बारे में सूचित किया। समस्त पांडवो के साथ भगवान श्री कृष्ण भी उनके साथ थे। जब सभी वहा पहुंच गए तब गांधारी अपने सभी पुत्रों के युद्ध में मारें जाने के दुख में रो रही थी ।अपने कोरव के मारने का शोक मना रही थी।

विज्ञापन
31806 7 mahabharat story why yudhishthir curse to kunti

उसी वक़्त गांधारी ने भगवान श्री कृष्ण को देखते ही कहा आप चाहते तो ये युद्ध रोक़ सकते थे परन्तु आपने ऐसा नहीं किया उस कारण सभी भाई आपस में युद्ध में लड़ें इसलिए में आपको श्राप देती हूं की जैसे मेरे वंश का समस्त नाश हुआ जिस तरह ये कोरव पांडव आपस में युद्ध किया। एक दूसरे को मारा ठीक उसी तरह आपके वंश में सभी इस तरह एक दूसरे से आपस में लड़कर अपना नाश करेंगे और आप कुछ नहीं कर पाओगे सिर्फ देखते रह जाओगे जैसी पीड़ा मैंने भोगी है ठीक वैसी ही पीड़ा आपको भी सहना पड़ेगा, इसी पीड़ा में आप भी अपने प्राण का त्याग करोगे। इस पर श्री कृष्ण सर झुकाकर गांधारी के श्राप स्वीकार किया ।

1546016564 1a06a6ef a86a 4b38 af2a a3ef9033cd89

गांधारी के श्राप देने के कई साल बाद वह श्राप पूरा हुआ और यदुवंशी आपस में ही कोरवों और पांडवो की तरह ही लड़कर एक दूसरे को क्षति पहुंचा रहे थे। अपने वंश के पतन देखते हुए श्री कृष्ण दुखी होकर एक जंगल में एकांत में विचार मंथन के लिए गए थे तभी वहा एक शिकारी आया और भगवान के गुलाबी पैरो को देखकर उन पैरों को हिरण समझकर तीर चलाया वो तीर भगवान के पैरो में लगा और भगवान श्री कृष्ण ने संसार त्याग दिया और इस तरह गांधारी का श्राप पूरा हुआ। महाभारत का युद्ध काफी भी भीषण था , इस युद्ध के कारण भाई -भाई आपस में लड़े और एक दूसरे को क्षति पहुंचने के लिए सीमा पर कर दी।

यह भी पढ़ें : हनुमान जी के मंदिर में किस दिन नारियल चढ़ाना होता है शुभ मंगलवार या शनिवार

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →