मंगलवार, 14 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मकर राशि के जातकों के स्वभाव की विशेषताएं क्या होती हैं ?

भारत में ज्योतिषशास्त्र बहुत पुराना है. इस शास्त्र के द्वारा हम वर्तमान में ही भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगा पाते हैं तथा समय रहते भविष्य में होने…

मकर राशि के जातकों के स्वभाव की विशेषताएं क्या होती हैं ?

भारत में ज्योतिषशास्त्र बहुत पुराना है. इस शास्त्र के द्वारा हम वर्तमान में ही भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगा पाते हैं तथा समय रहते भविष्य में होने वाली घटना या दुर्घटना के लिए तैयार हो सकें. भविष्य को जानने में राशियों का भी प्रयोग किया जाता है. इसके अलावा राशियों के माध्यम से हम किसी भी इंसान के स्वभाव के बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं.

विज्ञापन
Capricorn Horo new 290820
मकर राशि

अगर मकर राशि के जातकों की बात करें, तो इस राशि के जातकों का स्वामी शनि देव होता है. जिसके कारण इस राशि के जातकों में जबरदस्त अनुशासन देखने को मिलता है. अगर सही तरीके से अनुशासन का पालन करें, तो इस राशि के जातक जिस भी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उसके शीर्ष पर पहुँचने की क्षमता रखते हैं.

images 1
मकर राशि

मकर राशि के जातक स्वाभाव से बहुत परिश्रमी होते हैं. छुट्टी के दिन भी यदि इनको अतिरिक्त कार्य करना पड़े तो ये उत्साह के साथ करते हैं. यहीं इनके शीर्ष स्थान तक पहुँचने का सबसे बड़ा राज है. मेहनती, ईमानदार, महत्वाकांक्षी, सहिष्णु, धैर्यवान, और विश्वसनीय मकर राशि के लोगों में आमतौर पर पाए जाने वाले गुण हैं. इनका स्वामी ग्रह आध्यात्मिक शनि होता हैं. ये खुद के लिए उच्च मानक तय करके रखते हैं और अपने निजी स्थान या खुद के लिए के समय को किसी के साथ साझा नही करते है.

यह भी पढ़ें: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यक्ति मंगल ग्रह मजबूत कैसे कर सकता है?

मकर राशि के व्यक्ति चतुर व्यापारी बन सकते हैं तथा जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं लेते हैं. इस राशि के जातक अपनी तरक्की के साथ-साथ अपने जीवनसाथी को भी तरक्की हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं. मकर राशि के जातकों के व्यवहार में समानता रहती है तथा ये लंबे समय तक अपने दोस्तों को समर्थन देते हैं. यहीं कारण है कि इनकों बहुत ही ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →