रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जिम में पाउडर प्रोटीन खाने के फायदे और इसके साइड इफेक्ट्स क्या होगें ?

वर्तमान समय में लगभग सभी की यह इच्छा होती है कि उसका शरीर फिट दिखे. जिसके कारण काफी लोग जिम करना शुरू कर देते हैं.

जिम में पाउडर प्रोटीन खाने के फायदे और इसके साइड इफेक्ट्स क्या होगें ?

वर्तमान समय में लगभग सभी की यह इच्छा होती है कि उसका शरीर फिट दिखे. जिसके कारण काफी लोग जिम करना शुरू कर देते हैं. जिम करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि मांसपेशियों के अच्छे विकास के लिए उन्हें प्रोटीन का प्रयोग अधिक करना चाहिएं. इसके लिए कुछ लोग दाल , सब्जी इत्यादी का प्रयोग करते हैं तथा कुछ लोग पाउडर प्रोटीन का प्रयोग करते हैं ताकि उनके शरीर को प्रोटीन की उचित मात्रा मिलती रहे. लेकिन कुछ लोगों के मन में प्रोटीन को लेकर काफी सवाल होते हैं. इसी तरह का एक सवाल आमतौर पर पूछा जाता है कि जिम में पाउडर प्रोटीन के खाने के फायदे और इसके साइड इफेक्ट्स क्या होगें. अगर आपके मन में भी ऐसी ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

विज्ञापन
compressed r2kt 1200x800 1
पाउडर प्रोटीन

पाउडर प्रोटीन के खाने के फायदे -

पाउडर प्रोटीन का एक फायदे यह होता है कि यह आपकी भूख को दबा देता है, जिसके कारण आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं. प्रोटीन हमारे शरीर में ऊर्जा के स्त्रोत के तौर पर काम करता है, तो पाउडर प्रोटीन से आपके शरीर का ऊर्जा प्राप्त होती है तथा मांसपेशियों तथा उत्तकों का बेहतर विकास होता है. इसके साथ ही हमारे शरीर के पूर्ण विकास के लिए कुछ पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, प्रोटीन भी उनमें से एक होता है. जिम करने वाले लोगों को अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जिसके कारण उनके शरीर को अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है. काफी बार प्राकृतिक स्त्रोतों से प्रोटीन प्राप्त कर पाना उनके लिए संभव नहीं होता है, तो वे पाउडर प्रोटीन का प्रयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही पाउडर प्रोटीन हमारे शरीर के वजन को नियंत्रित करने में भी बहुत ही सहायक सिद्ध हो सकता है.

जिम में पाउडर प्रोटीन खाने के फायदे और इसके साइड इफेक्ट्स क्या होगें ?
जिम प्रोटीन

पाउडर प्रोटीन के खाने के साइड इफेक्ट्स-

काफी बार लोगों को पाउडर प्रोटीन के प्रय़ोग करने से सिरदर्द , थकान , कब्ज , जोड़ों में दर्द जैसी समस्या सामने आ सकती है. इसके अलावा व्हे प्रोटीन से मुँह में मुहांसे होने की संभावना भी बनी रहती है. इसके अलावा कुछ व्हे प्रोटीन सप्लीमेंट में शुगर की मात्रा ज्यादा होने से इसमें कार्बोहाइड्रेड होते हैं. जो फैट का घटाने के बजाय बढ़ा सकते हैं. पाउडर प्रोटीन की यदि अत्यधिक मात्रा प्रय़ोग की जाए तो इससे हृद्य संबंधित समस्याएं भी हमारे सामने आ सकती हैं. इसके साथ ही अगर पाउडर प्रोटीन का लंबे समय तक प्रयोग किया जाता है, तो यह हमारे शरीर की हड्डियों का कमजोर बना सकता है तथा इससे किडनी संबंधित समस्या भी हमारे सामने आ सकती है.

यह भी पढ़ें: किस फल के प्रयोग से ठीक हो सकता है कैंसर !

पाउडर प्रोटीन का प्रयोग करते समय हमें यह ध्यान रखना आवश्यक है कि हमें इसकी निर्धारित मात्रा का ही प्रयोग करना चाहिएं. इसकी अत्यधिक मात्रा हमारे लिए हानिकारक हो सकती है. औसत व्यस्क के लिए वजन के हिसाब से 0.8 ग्राम प्रति किलोग्राम पर प्रयोग करना चाहिएं. इसके साथ ही जिम करने वालों के लिए इसकी मात्रा बढ़ जाती है. जब भी आप पाउडर प्रोटीन का प्रयोग करते हैं, तो अपने डॅाक्टर से जरूर सलाह मशवरा ले लेना चाहिएं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →