सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा को हराने के लिए करना होगा ये काम

पश्चिम बंगाल में भाजपा के बढ़ते जनाधार से चिंतित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों को साथ आने का आह्वान किया है।

ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा को हराने के लिए करना होगा ये काम

पश्चिम बंगाल में भाजपा के बढ़ते जनाधार से चिंतित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों को साथ आने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए विपक्षी दलों को साथ मिलकर काम करना चाहिए।

विज्ञापन

आम चुनाव में बंगाल में 18 सीटें जीतकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और इसे गंभीरता लेते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा के ख़िलाफ़ लड़ाई के लिए हम सबको (तृणमूल, कांग्रेस और माकपा) साथ आना चाहिए। इसका मतलब ये नहीं कि हम हाथ मिलें, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर समान मुद्दे पर हम साथ आ सकते हैं।

जिस माकपा से ममता बनर्जी ने साथ आने की बात कही है, उसे ममता बनर्जी व टीएमसी का धुर विरोधी माना जाता है। मगर इससे पहलू से हटकर ममता ने माकपा का साथ लेने की बात कही है।

बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम ने कहा, भाटपाड़ा में देख रहे हैं कि भाजपा को वोट देकर क्या हो रहा है। इस दौरान बनर्जी ने भाजपा पर लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में समानांतर प्रशासन चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, केन्द्र सरकार समानांतर प्रशासन चलाने की कोशिश रही है। पिछले पांच साल से हम लड़ रहे हैं और हम लड़ते रहेंगे।

ये भी पढ़ें : सत्ता में आये तो UP की तरह बंगाल में भी कराएँगे एनकाउंटर : भाजपा

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →