सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

सत्ता में आये तो UP की तरह बंगाल में भी कराएँगे एनकाउंटर : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता ने कहा है कि अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा का शासन होता है तो उत्तर प्रदेश के तर्ज़ पर बंगाल में भी अपराधियों का एनकाउंटर कराया…

सत्ता में आये तो UP की तरह बंगाल में भी कराएँगे एनकाउंटर : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता ने कहा है कि अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा का शासन होता है तो उत्तर प्रदेश के तर्ज़ पर बंगाल में भी अपराधियों का एनकाउंटर कराया जायेगा. मालूम हो कि 2017 में सत्ता में आने के बाद योगी सरकार के आंकड़ो के मुताबिक कुल 1,142 एनकाउंटर हुए हैं, जिसमे 34 लोग मारे गए हैं. 

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल भाजपा के महासचिव सायंतन बसु ने सोमवार को नार्थ परगना में कहा कि बंगाल की सत्ता में आने के बाद हम पुलिस को सभी अपराधियों को गिरफ्तार करने या उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए 72 घंटे का समय देंगे.

इसके अलावा एक और भाजपा नेता राजू बनर्जी ने भी यही बात एक अन्य जगह दुहराई है. राजू के अनुसार एक बार सत्ता में आने के बाद हम पुलिस को अपराधियों को गिरफ्तार करने का आदेश देंगे, अगर ज़रूरत पड़ी तो यूपी मॉडल भी अपनाएंगे. 

इस बयान के बाद टीएमसी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कड़ी निंदा की है और भाजपा को खून की राजनीति करने वाला बताया है. कोलकाता के मेयर ने कहा कि भाजपा गुजरात और उत्तर प्रदेश की तरह बंगाल में भी खून की राजनीति करने की कोशिश में है, लेकिन बंगाल की जनता सब जानती है, वे उन्हें मौका नहीं देगी. 

वैसे तो बीते आम चुनावों में भाजपा ने ममता के किले को लगभग परास्त ही कर दिया था. भाजपा को बंगाल में कुल 18 सीटें मिली थी जो कि 2014 के मुकाबले कुल 16 सीटें ज्यादा थीं. इसके अलावा भाजपा का वोट शेयर भी बंगाल में बढ़ा है.



S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →