बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

भाखड़ा बांध का खुला गेट, इस राज्य में आ सकती है प्रलय

इस बार का मानसून भारत के कई राज्यों के लिए प्रलय लेकर आया है। इस समय महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

भाखड़ा बांध का खुला गेट, इस राज्य में आ सकती है प्रलय

इस बार का मानसून भारत के कई राज्यों के लिए प्रलय लेकर आया है। इस समय महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं खबर आ रही है कि हिमांचल प्रदेश में भाखड़ा नांगल बांध के फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। गेट खोलने से 63 हजार क्यूसेक पानी निकलेगा जो पंजाब में बाढ़ के हालात पैदा कर सकता है। इस बांध का फ्लड गेट इसीलिए खोला गया है क्योकि हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गयी है।

विज्ञापन

भाखड़ा बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद सतलुज नदी के आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। इसके बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने शुक्रवार को पंजाब में एक हाई अलर्ट जारी किया क्योंकि बांध में जल का स्तर 1680 फीट की अधिकतम क्षमता से सिर्फ 7 फीट नीचे 1,673 फीट था। अधिकारियों ने अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने के लिए भाखड़ा बांध के बाढ़ द्वार खोल दिए, जिससे राज्य में नदियों का जल स्तर बढ़ गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि अधिकारियों ने आज जालंधर जिले में सतलुज नदी और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से कहा कि वे 55,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सतर्क रहें।

भाखड़ा बांध का खुला गेट, इस राज्य में आ सकती है प्रलय

भाखड़ा बांध के निदेशक जल विनियमन ने पहले पुष्टि की थी कि भाखड़ा का जल स्तर गुरुवार को 1670 फीट से अधिक था और यह अच्छी बारिश की भविष्यवाणी के साथ आने वाले दिनों में ऊपर जा सकता है।

यह भी पढ़ें: जानिए मॉनसून के वायरल से कैसे बचा जा सकता है

पीटीआई ने बताया कि जालंधर के उपायुक्त वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा के बाद बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ा जाना था और शनिवार तक जालंधर जिले में पहुंचने की उम्मीद है।

साथ ही, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान जिले में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।

विषयपंजाब
PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →