सोमवार, 10 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

वीरेन्द्र सहवाग की पत्नी ने अपने बिजनेस पार्टनर पर लगाया ये आरोप

एक दौर में भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज रहे और दिल्ली के नजफगढ़ के नवाब के नाम से मशहूर वीरेन्द्र सहवाग की पत्नी ने अपने बिजनेस पार्टनर पर आरोप लगाया…

वीरेन्द्र सहवाग की पत्नी ने अपने बिजनेस पार्टनर पर लगाया ये आरोप

एक दौर में भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज रहे और दिल्ली के नजफगढ़ के नवाब के नाम से मशहूर वीरेन्द्र सहवाग की पत्नी ने अपने बिजनेस पार्टनर पर आरोप लगाया है और उनके खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

दरअसल, सहवाग की पत्नी आरती सहवाग ने दिल्ली पुलिस से की शिकायत में कहा है कि उनके बिजनेस पार्टनर ने उनके फर्जी सिग्नेजर के जरिये 4.5 करोड़ रुपये का लोन ले लिया और अब वह चुका नहीं रहा है। 

वहीं, इससे पहले पिछले सप्ताह ही ढाई करोड़ रुपये के एक चेक बाउंस मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती सहवाग 4 जुलाई को ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर जिला अदालत में पेश हुईं थीं। यहां उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया था, हालांकि इसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।

virender sehwag 1

बता दें कि आरती सहवाग फल के विभिन्न उत्पाद बनाने वाली कंपनी एसएमजीके एग्रो प्रोडक्ट्स में साझेदार हैं। आरोप है कि इस कंपनी ने लखनपाल प्रमोटर्स एंड बिल्डर कंपनी को आर्डर पूरा नहीं करने पर गत वर्ष ढाई करोड़ रुपये का चेक दिया था जो बाउंस हो गया।

लखनपाल प्रमोटर्स एंड बिल्डर के फौजदारी अधिवक्ता सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि कंपनी ने अशोक विहार दिल्ली स्थित एसएमजीके को रुपये जमा कराकर ऑर्डर दिया था। यह आर्डर एसएमजीके पूरा नहीं कर पाई थी। इसी कारण उन्हें लखनपाल प्रमोटर्स को रुपये वापस करने थे। दायित्व की पूर्ति के लिए एसएमजीके ने ढाई करोड़ रुपये का चेक दिया था जो बाउंस हो गया था। इस पर लखनपाल प्रमोटर्स ने कानूनी नोटिस दिया जिसका जवाब नहीं दिया गया।

वहीं, इस मामले में पेशी के दौरान आरती सहवाग ने कोर्ट में कहा था कि वह फर्म में रोजाना के मामले देखने के लिए वर्किंग साझेदार नहीं हैं। उन्होंने चेक पर हस्ताक्षर भी नहीं किए। इसके बाद कोर्ट ने आरती सहवाग को निजी मुचलके और एक-एक लाख के दो जमानती के शपथ पत्र देने के बाद जमानत दे दी।

ये भी पढ़ें : जानिए, बच्चों का पसंदीदा कार्यक्रम ‘शक्तिमान’ बंद क्यों हुआ ?

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →