जानिए, बच्चों का पसंदीदा कार्यक्रम ‘शक्तिमान’ बंद क्यों हुआ ?

1389
Shaktiman

हिन्दुस्तान के हर घर में एक दौर में हिन्दी भाषा में आने वाला कार्यक्रम ‘शक्तिमान’ बहुत मशहूर हुआ। यह प्रसिद्ध कार्यक्रम 13 सितंबर 1997 को पहली बार दूरदर्शन पर शुरू हुआ और काफी कम वक्त में लोकप्रिय हो गया। वहीं, अगर भारतीय सुपरहिरो की बात की जाए तो शक्तिमान का नाम सबसे पहले आता है। वहीं, छोटे बच्चों के बीच में खास जगह बना चुका यह कार्यक्रम अचानक क्यों बंद हो गया। इसके दो कारण ही सामने आते हैं।

1- शक्तिमान बच्चों के बीच में बहुत ज्यादा ही लोकप्रिय हो गया था। बच्चे तो बच्चे बड़े लोग भी इस सीरियल को देखना काफी पसंद करते थे और इसका आनंद उठाते थे। वहीं दूसरी तरफ इस सीरियल को लेकर काफी शिकायतें भी आ रही थीं कि इस सीरियल की वजह से कई बच्चों की जान चली गई। कई बच्चों ने शक्तिमान के जैसे स्टंट करने के चक्कर में ऊँची-ऊँची छतों से छलांग लगा दी थी जिस वजह से उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। कहा जाता है कि चैनल पर इस शो को बंद करने का दबाव था। 2005 में यह कार्यक्रम बंद हो गया। जिसके कारण लोगों को काफी दुख हुआ।

Shaktiman 1 -

2- निजीकरण के बाद साल 2000 के बाद धीरे-धीरे प्राइवेट चैनलों का दबदबा शुरू हो गया गया था। निजी चैनलों ने कई कार्टून शो निकाले। जिस वजह से शक्तिमान की टीआरपी नीचे गिरने लगी। जिससे शक्तिमान कार्यक्रम को नुकसान उठाना पड़ा। इस सीरियल की लागत उस समय के हिसाब से बहुत ज्यादा थी, लेकिन टीआरपी में कमी आने के चलते इसकी कमाई भी कम हो गई। जिसकी वजह से इस सीरियल को बंद करना पड़ा।

बता दें शक्तिमान कार्यक्रम उस दौर के बच्चों और युवाओं के दिलों में एक जगह बना चुका था। लोग बड़ी उत्सुकता से इसे देखना पसंद किया करते थे। आपने भी उस जमाने में बच्चे और युवा के तौर पर इस कार्यक्रम को देखा है तो उन पलों की कुछ यादगार यादें कमेंट करके हमारे साथ साझा करें।

ये भी पढ़ें : जानिए, भारतीय कप्तान विराट कोहली के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य