बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जबलपुर में ऑटो चालक को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल

https://www.facebook.com/watch/?v=3541137795908953 मामूली सड़क हादसे के बाद ऑटो चालक से सरेआम ऐसी मारपीट की गई कि देखने वालों की रूह कांप गई।

जबलपुर में ऑटो चालक को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल
https://www.facebook.com/watch/?v=3541137795908953

मामूली सड़क हादसे के बाद ऑटो चालक से सरेआम ऐसी मारपीट की गई कि देखने वालों की रूह कांप गई। इतना ही नहीं जो बचाने गया उनको आरोपितों ने गालियां देकर धमकाया। मामला अधारताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत शोभापुर का है। इस घटना से संबंधित जो वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया उसे देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो चालक को बेहोश होने तक बेरहमी से पीटा गया। बेहोशी की हालत में सेंटिंग की प्लेटें उस पर पटकी गईं। ऑटो चालक को उठा-उठाकर सड़क पर पटका गया।

विज्ञापन

उसके बाद बाइक पर उल्टा लादकर हमलावर उसे थाने तक ले जाने के लिए रवाना हो गए। वायरल वीडियो पर सोमवार को नजर पड़ते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस इस मामले में आज 11:30 बजे पूरी जानकारी देगी।धर वायरल हुए वीडियो के बाद कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने ट्वीट कर आटो रिक्शा चालक को इलाज के लिए 10 हजार रुपए देने की बात कही है। उन्होंन ट्वीट में लिखा है, 'कौन है यह दो दरिंदे। इस तरह से ऑटो चालक या किसी को भी मारने का अधिकार इन युवकों को किसने दिया। दुर्घटना होने पर भी ऐसा व्यवहार मंज़ूर नहीं। यह छूट गुंडागर्दी ही है। मेरा तरफ से ऑटो रिक्शा चालक को 10000 रुपए इलाज के लिए दिये जाएंगे।'

jabalpur non

अधारताल पुलिस ने बताया कि 11 अक्टूबर को शाम 4.15 बजे एक युवती अपनी छोटी बहन को मोपेड पर बैठाकर कहीं जा रही थी। वह शोभापुर ओवरब्रिज की साइड रोड पर थी तभी रांग साइड से पहुंचे लोडिंग ऑटो (एमपी-20 एलबी 2370) ने मोपेड में टक्कर मार दी। दोनों मोपेड से नीचे गिर पड़ीं और उन्हें मामूली चोटें आईं। दोनों युवतियों ने घटना की रात 9.30 बजे अधारताल थाना पहुंचकर सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

ऑटो चालक सरेआम पिटता रहा और ज्यादातर लोग मूकदर्शक बने देखते व मोबाइल पर वीडियो बनाते रहे। घटना के दौरान मौके पर पुलिस भी नहीं पहुंची। ऑटो चालक के कुछ साथियों ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। हमलावर बिना नंबर की बाइक व कार पर सवार होकर पहुंचे थे। इधर, पुलिस आरोपितों के आपराधिक रिकार्ड का भी पता लगा रही है।

यह भी पढ़े: क्यों भारत सरकार खुद चीनी सामान के इम्पोर्ट पर रोक नहीं लगा सकती?

jabalpur nonfii

मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक बहुगुणा के निर्देश पर ऑटो चालक अजीत विश्वकर्मा (23) निवासी चांदमारी तलैया टेस्टिंग रोड के बयान लिए। सोमवार दोपहर अधारताल थाना पहुंचकर उसने बताया कि घटना की शाम वह कंचनपुर से लोहे से बनी सेंटिंग की प्लेटें लोड कर लालमाटी जा रहा था। ओवरब्रिज की साइड रोड पर मोपेड पर सवार दो युवतियां अचानक ऑटो के सामने आ गईं जिससे टक्कर हो गई। उसी समय पीछे से लाल रंग की कार पहुंची, जिसमें सवार अभिषेक उर्फ गुणी दुबे तथा चंदन सिंह उतरकर उसके पास पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। बीच बचाव करने पहुंचे उसके जान पहचान के लोगों को भी दोनों ने जान से मारने की धमकी दी .

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →