बुधवार, 11 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

शेख हसीना का मामला संवेदनशील, समाधान के लिए कानूनी और कूटनीतिक रास्ते जरूरी: विशेषज्ञ

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत में मौजूदगी को लेकर विदेश मामलों के विशेषज्ञ डॉ. वाइल अव्वाद ने इसे एक 'बहुत ही संवेदनशील मुद्दा' बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले का समाधान…

शेख हसीना का मामला संवेदनशील, समाधान के लिए कानूनी और कूटनीतिक रास्ते जरूरी: विशेषज्ञ
(फोटो: IANS)

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत में मौजूदगी को लेकर विदेश मामलों के विशेषज्ञ डॉ. वाइल अव्वाद ने इसे एक 'बहुत ही संवेदनशील मुद्दा' बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले का समाधान कानूनी प्रक्रियाओं और कूटनीतिक बातचीत के जरिए ही निकाला जाना चाहिए, जिसमें दोनों देशों के आपसी सम्मान का ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS से खास बातचीत में डॉ. वाइल ने कहा कि शेख हसीना फिलहाल भारत में ही फंसी हुई हैं और यात्रा करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश सरकार ने उन्हें पासपोर्ट या देश छोड़ने की जरूरी अनुमति नहीं दी है, जिसके चलते उनकी यात्रा की संभावना फिलहाल नजर नहीं आती। डॉ. वाइल के मुताबिक, हसीना अपने लिए क्षमादान (पार्डन) और पासपोर्ट की मांग कर रही हैं।

प्रत्यर्पण और द्विपक्षीय संबंध

डॉ. वाइल अव्वाद ने भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूद प्रत्यर्पण व्यवस्था का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में एक तरह का समझौता तो है, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि भारत को शेख हसीना को बांग्लादेश भेज देना चाहिए, क्योंकि "उन्होंने भारत में कोई अपराध नहीं किया है।"

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत-बांग्लादेश के रिश्ते ऐतिहासिक, रणनीतिक और लोगों के बीच गहरे जुड़ाव पर आधारित हैं। उनके अनुसार, "बांग्लादेश को लेकर भारत की नीति को इस नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए कि दोनों देशों के लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को बनाए रखने के लिए भारत पर दबाव डाला जाए या शेख हसीना को बलि का बकरा बनाया जाए।"

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →