मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

तस्करी का शातिर तरीका मूंगफली- बिस्किट -पके मांस से निकले विदेशी नोट

तस्करी के कई मामले पुलिस के सामने आते रहते है और ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसने पुलिस के होश उड़ा दिए।

तस्करी का शातिर तरीका मूंगफली- बिस्किट -पके मांस से निकले विदेशी नोट

तस्करी के कई मामले पुलिस के सामने आते रहते है और ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसने पुलिस के होश उड़ा दिए। भारत में विदेशी नोटों की तस्करी के लिए एक तस्कर ने जो तरीका अपनाया वो सोच से पारे है।

विज्ञापन

दरअसल दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने शक के आधार पर एक शख्स को पकड़ा और उसकी तलाशी ली. सुरक्षाकर्मियों को उस शख्स के पास से मूंगफली, बिस्कुट जैसे खाने-पाने की चीजें ही मिली लेकिन जब उस मूंगफली और बिस्कुट के पैकेट की गहण तलाशी ली गई तो सबकी आखें फटी रह गई।

12SA

जिस संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने एयरपोर्ट पर पकड़ा है। उसकी पहचान मुराद आलम नाम के तोर पर हुई है। सीआईएसएफ की सर्विलांस टीम ने उसे पकड़ा. मुराद आलम एयर इंडिया की फ्लाइट से दुबई भागने के चक्कर में था। जांच के बाद यह पता चला कि उसके बैग से छिलके वाली मूंगफली, बिस्कुट और खाने का सामना मिला। जब इन सभी सामान की जांच हुई तो उसके अंदर भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा मिली।

तस्कर ने पके हुए मांस के बीच में विदेशी नोट छिपाकर रखे थे, सीआईएसएफ के मुताबिक तस्कर से जो विदेशी मुद्रा बरामद की गई है उसका भारतीय मूल्य करीब 45 लाख रुपये है जो वो चोरी छिपे विदेश ले जाने की फ़िराक में था।

यह भी पढ़ें :AAP विधायक के काफिले पर हमला,एक कार्यकर्ता की मौत

जिस संदिग्ध व्यक्ति से विदेशी नोट बरामत हुई है। वो सऊदी अरब, कतर, कुवैत और ओमान की मुद्राएं हैं और एयरपोर्ट पर लगे एक्सरे मशीन के स्कैन में कुछ अजीब दिखने के बाद आरोपी की तलासी ली गई और फिर असली बात का पता चला और उसके बाद पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →