बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

75 साल के बाप को उसके बच्चों ने शादी करने से रोका तो उसने...

महंगाई के इस दौर में लोग एक बार शादी करने के लिए सोचते हैं। लेकिन एक महाशय ऐसे भी हैं जिनको दूसरी शादी करने से रोका गया तो आत्महत्या कर ली।

75 साल के बाप को उसके बच्चों ने शादी करने से रोका तो उसने...

महंगाई के इस दौर में लोग एक बार शादी करने के लिए सोचते हैं। लेकिन एक महाशय ऐसे भी हैं जिनको दूसरी शादी करने से रोका गया तो आत्महत्या कर ली। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला-

विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को कहा कि 75 वर्षीय एक व्यक्ति ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योकि उसके बच्चों ने उन्हें दूसरी शादी करने से रोका था।

आपको बता दें कि यह मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरशद शुक्रवार सुबह कांशीराम कॉलोनी में अपने घर पर छत के पंखे से लटका हुआ मिला। अरशद की पहली पत्नी का इससे पहले निधन हो चुका है।

75 साल के बाप को उसके बच्चों ने शादी करने से रोका तो उसने...

पुलिस के अनुसार, जब अरशद के बच्चों को अपने पिता के दोबारा शादी करने के इरादे के बारे में पता चला, तो उन्होंने उसे यह कहते हुए मना करने की कोशिश की कि इससे परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान होगा।

पुलिस ने कहा कि एक अरशद ने बुधवार को अपने बच्चों से बहस होने के बाद यह कदम उठाया।

यह भी पढ़ें: फोटोग्राफर ने शादी का झांसा देकर हरियाणवी मॉडल के साथ की घटिया हरकत

अधिकारी ने कहा, "शुक्रवार सुबह, जब परिवार के सदस्य जागे तो उन्होंने अरशद को छत के पंखे से लटका पाया।"

पुलिस ने कहा कि अरशद के पांच बेटे हैं और उनमें से तीन उनके साथ रह रहे थे। पुलिस ने कहा कि उसकी तीन बेटियां भी हैं। तीनो बेटियों की शादी हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि अरशद ने आत्महत्या की है।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →