मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में उतारे जंगी जहाज

विश्व की सबसे बड़ी दो अर्थव्यवस्थाओं के बीच वर्षो से जारी तनाव अब और भी गंभीर होने जा रहा है अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत ने रविवार को दक्षिण चीन सागर में…

अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में उतारे जंगी जहाज

विश्व की सबसे बड़ी दो अर्थव्यवस्थाओं के बीच वर्षो से जारी तनाव अब और भी गंभीर होने जा रहा है अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत ने रविवार को दक्षिण चीन सागर में 'फ्रीडम ऑफ नेविगेशन' ऑपरेशन किया है. अमेरिका-चीन के मध्य जारी ट्रेडवॉर के बीच अब अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में अपना जंगी जहाज उतार दिया है.

विज्ञापन

अमेरिका के सेना का कहना है कि “दक्षिण चीन सागर में स्कारबोरो शोआल के पास अमेरिका ने युद्ध पोत की तैनाती की है. अमेरिका की इस पहल के बाद चीन की तैयारियां तय है. बता दे कि स्कारबोरो शोआल वो समुद्री इलाका है जिस पर चीन ही नहीं बल्कि फिलिपींस और ताइवान भी अपना कब्जा जताते रहे हैं.

imgpsh fullsize anim 39

इस जलमार्ग पर अमेरिका का हमेशा से ये मानना रहा है कि मुक्त व्यापार के तहत विश्व के सभी देशों को इस मार्ग का इस्तेमाल करने का हक है. अमेरिका एशिया के शक्तिशाली देश चीन की इस इलाके की दावेदारी करने  पर हमेशा से ही आपत्ती जताते रहे है. इस जलमार्ग पर जापान समेत सभी दक्षिण-एशियाई देश आवाजाही जारी रखना चाहते हैं.

 बता दें, इसी बीच भारत और सिंगापुर की नौसेनाओं ने रविवार को दक्षिण चीन सागर में द्विपक्षीय अभ्यास किया. यह अभ्यास 22 मई तक चलेगा. भारतीय नौसेना ने अपने समुद्री गश्ती विमान पोसीडॉन-81 के साथ इस अभ्यास में हिस्सा लिया. वहीं दक्षिण चीन सागर में कई देश अपनी दावेदारी करते हैं और वहां चीनी नौसेना अपना दबदबा बनाने का प्रयास करती है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →