रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

उर्मिला मातोंडकर उत्तरी मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार

अभी 2 दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुई बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने उत्तरी मुंबई से अपना उम्मीदवार बनाया है.

उर्मिला मातोंडकर उत्तरी मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार

अभी 2 दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुई बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने उत्तरी मुंबई से अपना उम्मीदवार बनाया है. 27 फरवरी राहुल गाँधी से मुलाकात के बाद उर्मिला पार्टी में शामिल हो गयी थीं. उर्मिला ने इस मौके पर कहा था कि वो नेहरु, गाँधी के विचारधारा से प्रभावित हो कर कांग्रेस पार्टी मे शामिल हो रही हैं.

विज्ञापन
Urmila matodnkar 2

ध्यान देने लायक बात है कि उत्तरी मुंबई भारतीय जनता पार्टी का गढ़ है और यहाँ से वर्तमान सांसद गोपाल शेट्टी भाजपा से ही ताल्लुक रखते हैं.

अब यहाँ पर यह देखना रोचक होगा की कांग्रेस का यह कदम भाजपा के गढ़ में दरार करने में कितना कामयाब हो पाता है. वैसे भी चुनाव नजदीक आते ही राजनीति में बॉलीवुड के नामचीन हस्तियों का प्रवेश शुरू हो चुका है. अभी कुछ दिनों पहले भोजपुरी सुपरस्टार ‘निरहुआ’ भाजपा में शामिल हो चुके हैं और उनका आजमगढ़ से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →