UP Tourism: गंगा की तरह यमुना नदी में भी क्रूज चलाने की तैयारी, योगी सरकार ने वृंदावन से गोकुल के बीच बनाया प्लान

166

UP Tourism: गंगा की तरह यमुना नदी में भी क्रूज चलाने की तैयारी, योगी सरकार ने वृंदावन से गोकुल के बीच बनाया प्लान

ग्रेनो : बनारस में जिस तरह गंगा में क्रूज पर बैठकर पर्यटक काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से लेकर गंगा आरती में हिस्सा लेते हैं। उसी तरह यमुना में भी क्रूज पर बैठकर लोग श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना के साथ वहां के अलग-अलग रंग देख सकेंगे। वृंदावन से गोकुल के बीच यमुना नदी में पर्यटकों के लिए 14 किमी तक क्रूज चलाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार ने केंद्रीय जहाजरानी मंत्रालय को दिया है। साथ ही, भारतीय जलमार्ग प्राधिकरण को इसका प्रस्ताव दिया जाएगा। यमुना अथॉरिटी मथुरा में हेरिटेज सिटी का जो प्रस्ताव बना रही है। उसमें रिवर फ्रंट विकसित करने के साथ क्रूज से भगवान कृष्ण से संबंधित दर्शन कराने की योजना को भी शामिल करने का निर्देश दिया गया है।

आस्था की भूमि ब्रजभूमि की तस्वीर बदलने के लिए प्रदेश सरकार ने यमुना अथॉरिटी को नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट के नजदीक राया में हेरिटेज सिटी बनाने का निर्देश दिया था। हेरिटेज सिटी परियोजना में अब बदलाव होने के साथ उसे और भव्यता देने का निर्णय लिया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर से जोड़ने के लिए अलग से 7 किमी लंबा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है। यमुना नदी पर ब्रज विकास परिषद की तरफ से बनने वाले पुल से यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे कनेक्ट होगा। बांके बिहारी मंदिर की दूरी यहां से पांच सौ मीटर रह जाएगी।
Light Metro Mathura: मथुरा से वृंदावन तक चलेगी लाइट मेट्रो, जाम में बिना फंसे कर पाएंगे बांके बिहारी के दर्शन
भारतीय जलमार्ग प्राधिकरण करेगा सर्वे
यमुना नदी में गोकुल से वृंदावन के बीच जलमार्ग की मंजूरी के लिए यूपी सरकार के जुलाई के पहले सप्ताह में भेजे जाने वाले प्रस्ताव पर भारतीय जलमार्ग प्राधिकरण सबसे पहले सर्वे करेगा। इसमें देखा जाएगा कि गोकुल से वृंदावन के बीच यमुना नदी में मॉनसून के साथ सामान्य दिनों में कितना पानी रहता है। इसकी रिपोर्ट तैयार करने के बाद जलमार्ग प्राधिकरण प्रस्ताव पर अपनी राय देगा।
navbharat times -ठेठ बनारस अब हुआ स्मार्ट… 40 हजार करोड़ की 300 योजनाओं से स्‍मार्ट हो रही काशी, जमीन पर उतरने को तैयार 41 अरब की योजनाएं
84 कोस की परिक्रमा मार्ग संग गोवर्धन कनेक्ट प्रॉजेक्ट
ब्रज क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से 84 कोस की परिक्रमा का मार्ग सुगम बनाने क साथ 52 किमी ब्रज तीर्थ व 72 किमी गोवर्धन कनेक्ट प्रॉजेक्ट केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया गया है। यूपी सरकार के इस प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री ने मौखिक सहमति दे दी है। केंद्र के सहयोग से यूपी सरकार पूरे ब्रज क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। यमुना अथॉरिटी के सीईओ अरुणवीर सिंह ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ाने के लिए हेरिटेज सिटी को 12 सौ एकड़ में विकसित किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News