UP News: हमीरपुर पुलिस ने कर दिया ऐसा कारनामा, अब हो रही किरकिरी, जानें क्या है मामला | up police files a case against a two year old child now get defamed | Patrika News

0

हमीरपुरPublished: Sep 03, 2023 09:38:26 am

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक ऐसा कारनामा कर दिया, जिससे हर कोई दंग रह गया। मामले की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। इसके बाद से पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है।

up police files a case against a two year old child now get defamed

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस का एक और अनोखा कारनामा सामने आया है। हमीरपुर पुलिस ने कुछ ऐसा कर दिया कि अब उसकी किरकिरी हो रही है। आप भी पुलिस के इस कारनामें को सुनकर दंग रह जाएंगे। दरअसल, हमीरपुर पुलिस ने एक दो साल के बच्चे के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच का मुकदमा दर्ज कर लिया है, इस खबर से हड़कंप मच गया है।
आरोप है कि पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर बिना जांच-पड़ताल किए मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की इस कार्यवाही के बाद विभाग की काफी किरकिरी हो रही है। प्रकरण में एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बच्चे का नाम हटाए जाने की बात कही है।

Source link