शनिवार, 4 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

घुसपैठियों पर सरकार लेगी ये बड़ा फैसला

केन्द्र सरकार अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसे घुसपैठियों को वापस भेजने की तैयारी में है। इसकी जानकारी खुद गृहमंत्री ने दी।

घुसपैठियों पर सरकार लेगी ये बड़ा फैसला

केन्द्र सरकार अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसे घुसपैठियों को वापस भेजने की तैयारी में है। इसकी जानकारी खुद गृहमंत्री ने दी।

विज्ञापन

दरअसल, भाजपा नेतृत्व वाली केन्द्र की मोदी सरकार एनआरसी ( राष्ट्रीय नागरिकता पंजीकरण) को सिर्फ असम तक सीमित नहीं रखेगी। सरकार ने पूरे देश में घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें उनके वतन वापस भेजने को लेकर इरादा जताया है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में कहा, देश इंच-इंच जमीन से अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें निर्वासित किया जाएगा।

Amit shah 1

राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान एक पूरक सवाल का जवाब देते हुए गृहमंत्री ने कहा, सरकार जिस घोषणापत्र के आधार पर चुनकर आई है, उसमें भी यही बात कही गई है। देश की इंच-इंच जमीन पर जो अवैध प्रवासी हैं, उनकी पहचान करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत उन्हें निर्वासित करेंगे।

घुसपैठियों के मसले पर जवाब देने से पहले समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली ने प्रश्न पूछा था कि क्या जिस तरह असम में एनआरसी लागू किया जा रहा है, उसे अन्य राज्यों में भी लागू किया जाएगा।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने अवैध रूप से भारतीय सीमा में दाखिल हुए घुसपैठियों को उनके देश जान की बात कही थी।

ये भी पढ़ें : TIK TOK पर वीडियो बनाई तो इतनी कम हो गई सैलरी, कंपनी से भी कर दी गई छुट्टी

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →