मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

Zomato की प्लेट में आयी Uber Eats, फाउंडर ने कही बड़ी बात

कैब सर्विस देने में प्रसिद्ध Uber टेक्नोलॉजीज इंक ने भारतीय खाद्य ऑर्डरिंग प्लेटफॉर्म में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी के बदले ऑनलाइन फूड-ऑर्डरिंग बिजनेस Uber Eats को…

Zomato की प्लेट में आयी Uber Eats, फाउंडर ने कही बड़ी बात

कैब सर्विस देने में प्रसिद्ध Uber टेक्नोलॉजीज इंक ने भारतीय खाद्य ऑर्डरिंग प्लेटफॉर्म में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी के बदले ऑनलाइन फूड-ऑर्डरिंग बिजनेस Uber Eats को Zomato के हाथों बेच दिया है।

विज्ञापन

जोमैटो ने ऊबर ईट्स का भारतीय कारोबार लगभग 35 करोड़ डॉलर यानी 2485 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।

आपको बता दें कि कैब सर्विस देने वाली कंपनी Uber की खाना डिलिवर करने वाली शाखा भारत में कुछ अच्छा बिजनेस नहीं कर पा रही थी। इसलिए यह तय था कि इसे जोमैटो को बेच दिया जायेगा। 2017 में Uber Eats भारत में शुरू हुआ था।

ज़ोमेटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने एक ब्लॉग में लिखा, "हमने उबर ईट्स इंडिया का अधिग्रहण कर लिया है और इस डेवलपमेंट के साथ हम भारत में खाद्य वितरण श्रेणी में निर्विवाद रूप से मार्केट लीडर हैं।"

Zomato की प्लेट में आयी Uber Eats, फाउंडर ने कही बड़ी बात

इस सौदे के माध्यम से, Uber Eats India के यूजर अब Zomato के यूजर बन गए हैं।"

यह कहा जा रहा है कि ऊबर की अपनी कंपनी पॉलिसी है कि वह अगर मार्केट में पहले या दूसरे नंबर पर नहीं रहती है तो वह बाजार छोड़ देती है। ऐसे में यह फैसला इसी नीति के तहत लिया गया माना जा रहा है।

हालांकि, कंपनी के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि यह अधिग्रहण केवल भारत में ऊबर ईट्स के लिए है। दुनिया के अन्य देशों में ऊबर ईट्स अपनी सेवाएं जारी रखेगी। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि यह अनुबंध सिर्फ ऊबर ईट्स के लिए है, ऊबर कैब्स के लिए नहीं।

यह भी पढ़ें: सैफ अली खान ने किया अपने और अमृता सिंह के तलाक का खुलासा

जोमैटो के साथ इस सौदे पर नज़र रखने वाले सूत्रों ने बताया कि उबर ईट्स अब देश में एक अलग प्लैटफॉर्म के तौर पर मौजूद नहीं रहेगी। इसके यूजर्स को जोमैटो की ऐप पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, भारत में ऊबर ईट्स की टीम को जोमैटो अपने साथ नहीं रखेगी।

इसका अर्थ यह है कि ऊबर ईट्स के करीब 100 एग्जिक्यूटिव्स को ऊबर के अन्य वर्टिकल्स में भेजा जाएगा या उन्हें छंटनी का सामना करना होगा। इस बारे में जोमैटो और उबर ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →