शनिवार, 4 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

Trailer Review: आयुष्मान की नई मूवी का ट्रेलर है धमाकेदार, गे रोमांस करते आएंगे नजर

जहाँ देश में अब समलैंगिकता वैध है। वही आज भी सोसाइटी में एक स्टिग्मा जोड़ा हुआ है की यह गलत है और असामान्य है। इसी रूढ़िवादी सोच को तोड़ने आ रहे है।

Trailer Review: आयुष्मान की नई मूवी का ट्रेलर है धमाकेदार, गे रोमांस करते आएंगे नजर

जहाँ देश में अब समलैंगिकता वैध है। वही आज भी सोसाइटी में एक स्टिग्मा जोड़ा हुआ है की यह गलत है और असामान्य है। इसी रूढ़िवादी सोच को तोड़ने आ रहे है। आयुष्मान खुराना अपनी नई मूवी Shubh Mangal Zyada Saavdhan के साथ, आयुष्मान खुराना की सुपरहिट मूवी Shubh Mangal Saavdhan का सीक्वल Shubh Mangal Zyada Saavdhan का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। मूवी होमोसेक्सुअलिटी की थीम पर बेस्ड है, यानि की आयुष्मान खुराना एक बार फिर तैयार है आपने मूवी के जरिये ऑडियंस को एक सोशल मैसेज देने के लिए।

विज्ञापन
c39e9b3e ac2e 4416 897d 7063f81f839b

जब मूवी फ्लोर पर थी तो सबको यह लग रहा था की मूवी की स्टोरी शुभ मंगल सावधान की आगे की स्टोरी को बताएगी, और भूमि आयुष्मान की जोड़ी एक साथ फिर देखने को मिलेगी। लेकिन ट्रेलर देख कर यह साफ़ पता चलता है की मूवी होमोसेक्सुअलिटी के इर्द -गिद घूमती है। इस मूवी में आयुष्मान के साथ भूमि नहीं बल्कि कोटा फैक्ट्री फेम एक्टर जितेंद्र कुमार इश्क़ लड़ते नज़र आएंगे। अगर कहनी की बात की जाए तो हितेश केवल्या यानि की इस मूवी के डायरेक्टर दो गे कपल की कहानी को पर्दे पर दिखाएंगे।

जिसे सोसाइटी और फॅमिली ने मानने से इंकार कर दिया और दोनों कपल एक दूसरे को पाने के लिए सोसाइटी और अपनी फॅमिली से लड़ते नज़र आते है। फिल्म के डायलॉग्स काफी ही अच्छे है। आयुष्मान खुराना पहली बार किसी मूवी में गे के करैक्टर में दिख रहे है। इस मूवी में आयुष्मान के क़ो-एक्टर जितेंद्र से भी नज़र हटना भी मुश्किल हो जायेगा।

यह भी पढ़ें : बिग बॉस 13: एलीट क्लब मेंबर की रेस हुई शुरू , मुश्किल टास्क से घरवाले हुए परेशान

ट्रेलर के बैकग्राउंड में बप्पी दा के पॉपुलर सॉन्ग 'प्यार बिना चैन कहां रे सुनाया देता है। ट्रेलर को देख कर कहना गलत नहीं होगा की फिल्म में रोमांस, ह्यूमर, कॉमेडी का मसाला है। तो देखना काफी इंटरेस्टिंग होगा की ऑडियंस आयुष्मान खुराना को इस नए अवतार में कितना पसंद करती है और बॉलीवुड की हसीनाओं क साथ तो उनकी जोड़ी खूब जमी है देखना होगा कि जीतेन्द्र कुमार के साथ उनकी केमिस्ट्री ऑडियंस को कितना भाति है और मूवी की स्टोरी ऑडियंस को थिएटर तक खींच पाती है या नहीं।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →