गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 21 अप्रेल 2021 बुधवार- चैत्र मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि मध्यरात्रि 12-35 बजे तक रेहगी फिर दशमी तिथि शुरू होगी- पुष्य नक्षत्र सुबह 7-59 बजे तक रहेगा…

जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 21 अप्रेल 2021 बुधवार- चैत्र मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि मध्यरात्रि 12-35 बजे तक रेहगी फिर दशमी तिथि शुरू होगी- पुष्य नक्षत्र सुबह 7-59 बजे तक रहेगा फिर गंडमूल सज्ञक आश्लेषा नक्षत्र शुरू होगा- शुल योग शाम 6-43 बजे तक रहेगा फिर गंड योग शुरू होगा- बालाव करण दोपहर 12-45 बजे तक रहेगा फिर कौलव करण शुरू होगा- चंद्रमा कर्क राशि मे दिनरात गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 12-37 बजे से 2-14 बजे तक रहेगा- आज मंगलवार को उतर दिशा मे दिशाशुल रहता है- आज अभीजित मूहर्त दोपहर मे नहीं रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-09 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 7-05 बजे तक रहेगा-
आज राम नवमी है- आज नवरात्रि पूर्ण होगी- आज महातारा जयंती है- स्वामीनारायण जयंती भी है-

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है कोई आपके ऊपर झूठा लांछन लगा सकता है इसलिए जहा तक हो किसी बहस में न पड़े और न ही किसी को कडवी भाषा में कुछ कहे | नए काम को अभी कल तक रोकना ही उचित रहेगा | चिंता बढ़ सकती है |

विज्ञापन

वृषभ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है ग्रह पक्ष के बने हुए है जितना प्रयास करेगे उतना फल आपको मिल जायेगा और बिना किसी अतरिक्त महानत के भी आपके काम बनते चले जायेगे | भाई बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा | आवश्यक धन भी मिल जायेगा |

मिथुन- आपके लिए आज का दिन शुभ ही है आपके प्रयासों को आज सराहना मिलेगी और किसी नए मेहमान के आगमन से भी लाभ होगा | प्रयासों को जारी रखे आगे भी इसका लाभ मिलेगा | आपके परिवार में जल्दी ही कोई शुभ काम हो सकता है ऐसे ही योग है |

कर्क- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा और शुभ बना हुवा है अगर आपको कोई नया वाहन या मकान आदि खरीदना है तो आज प्रयास करे | अगर कोई पद भी ग्रहण करना हो तो आज का दिन शुभ है | नया काम भी शुरू कर सकते है | धन मिलेगा |

सिंह- आपके लिए आज का दिन विपरीत स्थति का है और बिना वजह कोई धन खर्च होने से चिंता भी बढ़ सकती है या आपको जरुरी सामान खरीदना हो लेकिन उसको खरीदने के बजाय कोई और विस्तु में धन खर्च हो जाये या वस्तु ही ख़राब निकल जाये संभव है |

horoscope 2018043014555493 650x

कन्या- आपके लिए आज का दिन अच्छा है आप अपना लक्ष्य हासिल करने में कामयाब हो जायेगे और अगर किसी धातु के व्यापार से जुड़े है तो अब जमा करना ही लाभदायक सिद्ध होगा भविष्य में | आज कुछ नए प्रयोग भी कर सकते है | बैंक में धन जमा होगा |

तुला- आपके लिए आज का दिन ठीक है वैसे आज आप अपने जीवन के आराम दायक पहलुओ पर काफी विचार करेगे और ज्यादा से ज्यादा ऐसी वस्तु को बसाने की सोचेगे जिससे घर में सुख का आभास हो जैसे वाहन एसी या अन्य एशोआराम की वस्तु |

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए ठीक है अब आपके आगे बढ़ने के रस्ते खुलेगे अगर कोई शत्रु पीड़ा है तो उसका निवारण भी स्वतः ही हो जायगा | आय के नए रस्ते खोजने में भी सफल हो जायेगे | मित्रो और परिवार का पूरा साथ मिलेगा | यात्रा योग बने हुए है |

धनु- आपके लिए आज का दिन विपरीत ग्रह स्थति वाला दिन है आज आपके काम में रुकावट आएगी और किसी अपने से ही विवाद भी बढ़ सकता है | निजी हित के काम भी मुश्किल से बनेगे | आपको बहुत सावधान रहने की जरुँत है शत्रु हावी रहेगे | मन में चिंता उभरेगी | हानि होने के योग भी बने हुए है |

10 37 438854187rashifal 3

मकर- आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है शुभ संकेत ये है की कोई पुरानी मनोकामना आज पूर्ण हो सकती है | प्रेम प्यार के मामले आगे बढ़ेगे | साझेदारी के काम से लाभ मिलेगा | अपने सभी काम पारदर्शिता से करे सबको साथ लेकर करे |

कुम्भ- आपके लिए आज का दिन मीडियम ही है इसलिए अगर कोई नए काम की योजना बनाना चाहते है तो उसपर सिर्फ विचार विमर्श ही कर सकते है | अनजान लोगो पर भरोसा करना ठीक नहीं है | अपनी जिद्द को भी किसी पर नहीं थोपना नहीं तो हानि ही होगी |

मीन- आपके लिए आज का दिन अच्छा है कोई शुभ सन्देश सुबह सवेरे ही मिल सकता है और किसी नए काम की शुरुवात हो जाएगी | घर में भी खुशिया रहेगी | आय बढ़ेगी | जिनके संतान सम्बन्धी कोई तकलीफ या रुकावट हो वो आज दूर हो जाएगी |

यह भी पढ़े:जानिए राम नवमी का धार्मिक महत्त्व और पूजा विधि?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →