सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 24 मार्च 2021 बुधवार- फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि सुबह 10-23 बजे तक रहेगी फिर एकादशी तिथि शुरू होगी- पुष्य नक्षत्र रात 11-12 बजे तक रहेगा फिर…

जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 24 मार्च 2021 बुधवार- फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि सुबह 10-23 बजे तक रहेगी फिर एकादशी तिथि शुरू होगी- पुष्य नक्षत्र रात 11-12 बजे तक रहेगा फिर गंडमूल संगयक आश्लेषा नक्षत्र शुरू होगा- अतिगंड नामक योग दिन मे 11-42 बजे तक रहेगा फिर सुकरमा योग शुरू होगा- गर करण सुबह 10-23 बजे तक रहेगा फिर वनीज़ करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात कर्क राशि मे गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 12-44 बजे से 2-16 बजे तक रहेगा- आज बुधावर को उतर दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त नहीं रहेगा- रवि नामक शुभ योग सुबह सूर्योदय से रात 11-12 बजे तक रहेगा- आज सुबह सूर्योदय 6-38 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-51 बजे होगा-
मेष- राशी के लिए आज का दिन चौथे सुख और माता स्थान का चंद्रमा है | भवन भूमि का लाभ मिलने के योग है लेकिन शरीर में छाती और फेफड़ो से सम्बंधित समस्या भी चल रही है तो वो उभर सकती है | माता की सेहत का ध्यान रखे और आवश्यकता हो तो सलाह आदि भी ले |
वृषभ- राशी के लिए आज का दिन तीसरे भाई बहन और पराक्रम स्थान का चंद्रमा है इसलिए दिन में खूब काम की अधिकता रहेगी थोडा इधर उधर दौडभाग भी करनी पड़ सकती है | किसी सामूहिक काम में भी शामिल होने का अवसर मिलेगा | परिवार में सहयोग की भावना रहेगी | धेर्य से किये गए काम की सराहना होगी |
मिथुन- राशी के लिए आज मिलजुल फल देने वाला दुसरे धन और कुटुंब स्थान का चंद्रमा है | आस पड़ोस में या आपके घर में आज कोई नया मेहमान आ सकता है | कही दान आदि करने का मौका मिलने के योग है | पुरुषो का दाहिना नेत्र फडफडा कर कोई शुभ संकेत दे सकता है | परिवार आदि में सुख सम्पन्नता के विषय में चर्चा कर सकते है |
कर्क- राशी के लिए आज दिन शुभ है आपकी ही राशी में चंद्रमा का गौचर होने के कारन आपके काम करने के अंदाज में निखार आएगा | कोई नया अनुभव या बात सिखने को मिलेगी | दिमाग भी सक्रिय होकर काम करेगा | आपको विवेक से काम करने का शुभ परिणाम भी मिलेगा | वैसे आज आप अपने आप की पर्सनाल्टी निखारने पर भी ध्यान दे सकते है |
सिंह- राशी के लिए आज का दिन ठीक नहीं माना जायेगा बारहवे खर्च स्थान का चंद्रमा है | जिसका सीधा प्रभाव आपकी आय और व्यव पर पड़ेगा | कोई छोटी सी चिंता आपके सामने बड़ी बन सकती है | बनते काम में रुकावट आ सकती है | अपनी वाणी पर नियन्त्र रखे और अभी नया काम दो दिनों के लिए टालना ही ठीक रहेगा |

विज्ञापन
astro 6

कन्या- राशी क लिए आज ग्यारहवे लाभ स्थान का चंद्रमा है इसका लाभ आज पूरा पूरा आपको मिलने की सम्भावना बलवान बनी हुई है अगर आप किसी व्यापार या व्यवसायी से जुड़े है तो लाभ की सम्भावना है और आज ऐसे भी योग बने हुए है की कोई आपकी पुराणी इच्छा अचानक से पूरी हो जाये या पूरी होने की सम्भावना बन जाए |
तुला- राशी के लिए आज दशवे कर्म भाव का चंद्रमा है और आपके लिए दिन बहुत अच्छा बन गया है | आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलने की प्रबल सम्भावना है | राज्य सरकार के कार्यो में सफलता और ख़ुशी मिलेगी | आपके अधिकारों में बढ़ोतरी के योग बने हुए है | आज के दिन का आप पूरा लाभ उठाये और अपने सभी महत्वपूर्ण काम को निपटाने का प्रयास करे |
वृश्चिक- राशी के लिए आज नवम भाग्य स्थान का चंद्रमा है | आपकी रूचि आज धर्मकर्म में बढ़ेगी | आज किसी आध्यातिमिक महापुरुष से भी भेंट होने का या उनके विचार आदि सुनने का अवसर मिलें ऐसे योग बने है | किसी धार्मिक तीर्थ स्थान पर भी जा सकते है | पुराने रुके अटके काम आगे बढाने में गौचर का लाभ मिलेगा | गुरुभक्ति में आस्था बढ़ेगी |
धनु- राशी के लिए आज दिन अच्छा नहीं है | आठवे मृत्यु स्थान का चंद्रमा मन में कलेश पैदा करेगा | रस्ते में आते जाते वक्त सावधानी रखने की जरुरत है | अभी कोई नया काम और लेनदेन के काम को दो दिन टालना ठीक रहेगा | ध्यान रहे आज आपकी वजह से किसी को तकलीफ न हो | वैसे आठवा चंद्रमा कही से अचानक धन भी दिलवा सकता है |

astro non

मकर- राशी के लिए आज का दिन सप्तम जीवनसाथी स्थान का चंद्रमा शुभफल देने वाला है | आपके दैनिक काम आगे बढ़ेगे | अगर आप पुरुष है तो महिला की तरफ और महिला है तो पुरुष की तरफ ध्यान आकर्षित होगा | विवाहित है तो आपको जीवनसाथी से प्रेमप्यार और समर्पण मिलेगा | कोई शत्रु भी आज उभर कर सामने आ सकता है |
कुम्भ- राशी के लिए आज का दिन छठा चंद्रमा है यह विशेष शुभ फलप्रद नहीं रहने वाला | आज अचानक कोई चिंताजनक बात आ सकती है या फिर गुप्त शत्रु आपके विरूद्ध कोई षड़यंत्र रच सकते है | आप कोई अच्छा काम भी करो और आपको उसमे यश की प्राप्ति न हो ऐसा भी हो सकता है, लेकन आपने सावधानी से सोच समझकर काम किया तो कोई नुक्सान नहीं होगा |
मीन- राशी के लिए आज पंचम संतान शिक्षा स्थान का चंद्रमा है यह शुभ फलप्रद माना जायेगा | आज कोई निर्णय की स्थति में आप धर्मानुसार न्याय करना पसंद करेगे | किसी मांगलिक कार्य आदि में शामिल हो सकते है | आपका आज हरेक काम विद्या और बुद्धि चातुर्य से पूरा करेगे | आपके अधिनष्ठ कर्मचारी पूरा सहयोग करेगे |

यह भी पढ़े:होली के त्योहार के पीछे के वैज्ञानिक कारण क्या हैं ?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →