सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 3 मार्च 2021 बुधवार- फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि मध्यरात्रि 12-21 बजे तक रहेगी फिर षष्ठी तिथि शुरू होगी- स्वाती नक्षत्र मध्यरात्रि 1-36 बजे…

जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 3 मार्च 2021 बुधवार- फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि मध्यरात्रि 12-21 बजे तक रहेगी फिर षष्ठी तिथि शुरू होगी- स्वाती नक्षत्र मध्यरात्रि 1-36 बजे तक रहेगा फिर विशाखा नक्षत्र शुरू होगा- ध्रुव योग मध्यरात्रि 2-41 बजे तक रहेगा- कौलव करण दोपहर 1-38 बजे तक रहेगा- चंद्रमा तुला राशि मे दिनरात गौचर करता रहेगा- आज का राहुकल दोपहर 12-50 बेजे से 2-18 बजे तक रहेगा- आज बुधवार को उतर दिशा मे दिशशुल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त नहीं रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-40 बजे होगा-

मेष- आपके लिए आज दिन खुश मिजाजी से भरपूर है | प्रेम प्यार में रूचि बढ़ेगी और पारिवारिक माहोल अच्छा रहेगा | आपका जीवनसाथी भ आज आपके प्रति समर्पित रहेगा | यतिवाणी के अनुसार अगर आप आज किसी को प्रेम प्रपोज करना चाहते है तो जरुर करे |

विज्ञापन

वृषभ- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | सरलता से जो काम हो वही करे उसमे सफलता मिलेगी | यतिवाणी के अनुसार आज कोई नया इन्वेस्ट न करे और आज किसी नए काम को भी शुरू न करे तो ठीक | आर्थक जिम्मेदारी और बढ़ सकती है |

मिथुन- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ और कार्यो में सफलता के लिए भी उतम समय बन गया है | यतिवाणी के अनुसार आज कोई शुभ सन्देश मिलने से परिवार में भी खुशिया बढ़ेगी | संतान से सम्बंधित कोई शुभ काम होगा और समय अच्छा बीतेगा |

कर्क- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | आज बड़े कार्यो को करने की शुरुवात कर सकते है | यतिवाणी के अनुसार समय को देखते हुए और आपके साथ में सहयोग करने वालो की इच्छा को समझते हुए सामूहिक जो निर्णय लिया जायेगा वह सही होगा और सफल हो जायेगा |

सिंह- आपके लिए आज का दिन अभी काम की अधिकता और छोटी बड़ी यात्राओ को लेकर कोई पूर्व में प्लानिंग करके काम शुरू करने का है | भाई बंधू से सहयोग की आशा कर सकते है | यतिवाणी के अनुसार आज कोई बड़ा मुश्किल वाला काम भी अपने बुद्धीचातुर्य से निपटा लेंगे |

astro 1234

कन्या- आपके लिए आज का दिन अच्छा और धनदायक है | उलझनों से तो मुक्ति मिलेगी ही और कोई नया काम भी शुरू करने की अनुकूलता सामने आ जाएगी | यतिवाणी के अनुसार परिवार में आज कोई मेहमान आने से भी रोनक बढ़ सकती है और माहोल अच्छा खुशनुमा हो गा |

तुला- आज का दिन आपके लिए अच्छा है | राशी का चंद्रमा आज शुभफल प्रदान करेगा | आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा ओर धन प्राप्ति के योग बन रहे है- कही इधर उधर यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है | घर परिवार में कोई शुभ मांगलिक कार्य भी सम्पन्न हो सकता है |

वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन थोडा सा विपरीत हो गया है | मानसिक तनाव के बिच में किसी से आज आप कडवी भाषा में कुछ न कहे वर्ना कही मानहानि भी हो सकती है | आर्थिक रूप से आज का दिन कमजोर है इसलिए चिंता बढ़ सकती है | धेर्य रखे शांत होकर दिन बिताए |

धनु- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | आर्थिक उन्नति और लाभ के मौके मिलेगे | यतिवाणी के अनुसार व्यापार व्यवसाय में भी तेजी और लाभ के योग बने है | परिवार में कोई शुभ काम या समाचार मिलने से खुशिया बढ़ेगी | मित्रो से सहयोग मिलेगा |

astro non 1

मकर- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | अपना व्यवहार साफ़ सुथरा और स्पष्ट रखे | यतिवाणी के अनुसार आज काम की अधिकता हो सकती है लेकिन अपने काम को जितना अधिक हो पारदर्शिता से करने का प्रयास करे | स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है |

कुम्भ- आपके लिए आज का दिन साधारण रहने की सम्भावना है इसलिए आज आप किसी भी काम को संभलकर करे | यतिवाणी के अनुसार आज कसी और दो पक्षों के पैसे के लेन देन में गारंटर की भूमिका न निभाए आज के निर्णय का शुभ अशुभ परिणाम आगे मिलेगा |

मीन- आपके लिए आज का दिन संभलकर काम करने का है | अगर स्वास्थ्य में कोई नरमी लगे तो तुरंत उपचार करवाए | रस्ते में अपनी गाडी आदि को धीमे गति में चलाए | यतिवाणी के अनुसार आज कोई अज्ञात भय मन में हावी रह सकता है |

यह भी पढ़े:महाशिवरात्रि की रात को ऐसा खास क्या होता है?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →