सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 24 फरवरी 2021 बुधवार- माघ मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 6-05 बजे तक रहेगी फिर त्रियोदशी तिथि शुरू होगी- पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 1-17 बजे तक रहेगा…

जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 24 फरवरी 2021 बुधवार- माघ मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 6-05 बजे तक रहेगी फिर त्रियोदशी तिथि शुरू होगी- पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 1-17 बजे तक रहेगा फिर पुष्य नक्षत्र शुरू होगा- सोभाग्य योग मध्यरात्रि 3-10 बजे तक रहेगा- बालाव करण शाम 6-05 बजे तक रहेगा- चंद्रमा मिथुन राशि मे सुबह 7-10 बजे तक रहेगा फिर कर्क राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दोपहर 12-51 बजे से 2-18 बजे तक रहेगा- आज बुधवार को उतर दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज बुधवार को अभिजीत मूहर्त नहीं रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-06 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-36 बजे होगा-

मेष- यतिवाणी के अनुसार आपके लिए आज का दिन थोडा मुश्किल है लेकिन घबराने की अब जरुरत नहीं समय में धीरे धीरे सुधार हो रहा है और समय पक्ष का बनता जा रहा है आज बस कोई खास निर्णय न करे कल तक टाल दे |
वृषभ- यतिवाणी के अनुसार आपके लिए आज का दिन पराक्रम वृद्धि का दिन है इस दिन आपके सभी फैसले सही साबित होंगे और नए काम को भी शुरू कर सकते है आगे इसका पूर्ण लाभ मिलेगा | मित्रो का साथ मिलेगा और इन्वेस्ट का पूरा लाभ मिलेगा |
मिथुन- यतिवाणी के अनुसार आपके लिए आज का दिन शुभ और धनदायक दिन है आज क्या गया इन्वेस्टमेंट आगे लाभ में परिवर्तीत हो जायेगा | मित्रो की सलाह भी आज खूब काम आएगी | अपने रिश्तेदारों से मिलना ठीक रहेगा |
कर्क- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है नए काम की शुरुवात कर सकते है | यतिवाणी के अनुसार परिवार में खुशियों से भरा रहेगा | आज आपको नए वस्त्र और स्वादिष्ट भोजन का लाभ मिलेगा | पार्टी आदि में भी जा सकते है |

विज्ञापन
astro 123

सिंह- आपके लिए आज दिन थोडा खर्चीला और थोडा परेशान करने वाला होगा | यतिवाणी के अनुसार आप किसी से बहस में न उलझे और न ही किसी के बिच में गवाही आदि देने का काम करे | सबसे जो भी लेन देन करे वो सोचसमझकर करे |
कन्या- यतिवाणी के अनुसार आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा और शुभ दिन है कही से रुका अटका धन वसूल हो सकता है और अचानक ही कही से शुभ समाचार या धन मिलने की ख़ुशी भी मिलेगी | आर्थिक स्थति में सुधार होगा |
तुला- यतिवाणी के अनुसार आपके लिए आज का दिन नए लाभ या प्रोग्रेस के लिए ही उदित हुवा है ऐसा लगता है आगे बढ़ने में कोई अज्ञात शक्ति आपका साथ देगी ऐसा अनुभव भी होगा | व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे | तरक्की होगी |
वृश्चिक- यतिवाणी के अनुसार आपके लिए आज का दिन अच्छा है संतोष जनक परिणाम प्राप्त होंगे कुछ अच्छे लोगो से मुलाकात होगी और आज आप अपने घर में ही कोई शुभ मांगलिक काम करवा सकते है | परिवार में खुशिया बढ़ेगी |

astro non 1

धनु- यतिवाणी के अनुसार आपके लिए आज का दिन विपरीत ग्रह स्थति का दिन है कामो में अड़चन और निराशा हो सकती है बनते काम आपकी ही गलती से बिगड़ सकते है | शांति से बातचीत करे और किसी के बिच बचाव में न पड़े |
मकर- आपके लिए आजका दिन शुभ और सहायता प्रदान करने वाला है लेकिन आपका ध्यान आज विपरीत लिंगियो में ही ज्यादा रहेगा कार्य स्थल पर भी आप इनसे प्रभावित रहेगे | यतिवाणी के अनुसार जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन ऐसा है की अगर आप पर किसी का ऋण बाकी है तो वो चूका दे और अगर सेहत का मामला ख़राब चल रहा है तो दवाई आदि टाइम पर ले इसमें लापरवाही न बरते | यतिवाणी के अनुसार चिंता से बचे |
मीन- यतिवाणी के अनुसार आज का दिन आपके लिए अच्छा दिन है शुभ समाचार प्राप्त होगे | संतान की तरफ से भी कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा जैसे की रिजल्ट आदि | यात्रा का पूर्ण सुख प्राप्त होगा | आर्थिक स्थति में सुधार होगा |

यह भी पढ़े:भारत में महिलाओं के क़ानूनी अधिकार क्या हैं?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →