जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
मेषआज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की भरपूर संभावना दिख रही है, लेकिन आपके किसी काम के पूरा ना होने की वजह से आपके स्वभाव…
मेष
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की भरपूर संभावना दिख रही है, लेकिन आपके किसी काम के पूरा ना होने की वजह से आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन आ सकता है, इसलिए सावधान रहें। मामा पक्ष से आज धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं। शाम के वक्त आप मांगलिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता आज थोड़ी कम होगी।
वृष
आज आपके परिवार में सुख व शांति का वातावरण रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आपको आज किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग भी बनते दिख रहे हैं। यदि आप नौकरी में स्थान परिवर्तन की सोच रहे हैं, तो ऐसा करने में आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी, लेकिन अपने अनावश्यक खर्चों पर आज आपको नियंत्रण रखना होगा।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आप अपनी संतान के द्वारा किए गए कार्यों से खुश होंगे। आपके रहन-सहन के स्तर में भी आज सुधार होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। आपका रुझान सुंदर वस्त्रों की प्राप्ति की ओर बढ़ेगा।
कर्क
आज के दिन आपका यात्रा के लिए होगा। आपको आज व्यापार के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जिसमे आपको लाभ होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। किसी सगे संबंधी से आज आपको वस्त्र इत्यादि उपहार में मिल सकते हैं। उत्तम मित्रों के सहयोग से आज मन में निराशा का भाव समाप्त होगा।

सिंह
आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा क्योंकि आपका पेट खराब हो सकता है। पाचन क्रिया मन और वायु विकार से परेशानी हो सकती है, इसलिए अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। घर में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य एवं छोटे बच्चे प्रसन्न दिखेंगे। मित्रों के सहयोग से आज व्यवसाय के नए स्त्रोत बनेंगे।
कन्या
आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन आपके सभी कार्य बनते नजर आएंगे। आय में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जो लोग पढ़ने लिखने के पेशे से जुड़े हैं, आज उनकी आय में वृद्धि होगी, लेकिन आपको क्रोध करने से बचना होगा।
तुला
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिनाई लेकर आ सकता है और आपकी इच्छा के विरोध में कुछ कार्य हो सकते हैं, जिससे आपका मन अशांत रहेगा, लेकिन परिवार में सब कुछ सही रहने से आप का मनोबल बढ़ता दिखेगा, जिसमें भाग्य भी आपका भरपूर साथ देगा। आज आपको अपने अनियोजित खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो उसमें आपको अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलने की पूरी उम्मीद है।
वृश्चिक
आपको अपनों का भरपूर साथ मिलेगा और आपका कोई बड़ा कार्य भी संपन्न होने की पूरी उम्मीद है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। आपकी माता जी का आशीर्वाद आज आपके लिए विशेष रूप से फलीभूत होगा। आज रुका हुआ धन किसी महापुरुष के सहयोग से प्राप्त होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

धनु
आज का दिन आपका काफी व्यस्तता के साथ बीतेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन उसके परिणाम आपके लिए उत्तम फलदायक रहेंगे।। कार्यक्षेत्र में भी आज कठिनाई व परिश्रम से कार्य करना होगा, तभी आप को अधिकता दिखेगी।
मकर
आज आपके भाग्य का उदय होगा और धन कर्म और कीर्ति की वृद्धि होगी। इसके साथ-साथ आपके शत्रुओं का आज नाश होगा। अंत में सर्वत्र विजय सफलता की प्राप्ति होगी और आपको हर कार्य में मनोरथ सिद्धि प्राप्त होगी।
कुंभ
आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो आपके सारे काम बिगड़ सकते हैं। यदि ध्यान रखोगे, तो काम बिना किसी झंझट के बनते रहेंगे। जीवनसाथी से आज कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहे।
मीन
आज आप संपत्ति के सुधार व रखरखाव में भी खर्च करेंगे, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। मित्रों और रिश्तेदारों का आज परिवार में आगमन हो सकता है। संपत्ति मे भी आय के नए स्रोत विकसित होंगे। राजनीति में बढ़ते संपर्कों का लाभ पाएंगे।



