जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
आज दिनांक 10 फरवरी 2021 बुधवार- माघ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि मध्यरात्रि 1-08 बजे तक रहेगी फिर अमावश्या शुरू हो जाएगी- उतराषाढा नक्षत्र दोपहर 2-12 बजे तक…
आज दिनांक 10 फरवरी 2021 बुधवार- माघ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि मध्यरात्रि 1-08 बजे तक रहेगी फिर अमावश्या शुरू हो जाएगी- उतराषाढा नक्षत्र दोपहर 2-12 बजे तक रहेगा फिर श्रवण नक्षत्र शुरू होगा- व्यतिपात योग अगले दिन सुरोदय पूर्व 5-09 बजे तक रहेगा- भद्रा दोपहर 1-34 बजे तक रहेगी फिर शकुनि करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात मकर राशि मे गौचर करता रहेगा- आज बुधवार को उतर दिशा मे दिशशुल रहेगा- आज बुधवार को अभिजीत मूहर्त नहीं रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-17 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-27 बजे होगा-
मेष- आपके लिए आज का दिन प्रगति की और ले जाता हुवा सा अनुभव हो रहा है अगर आप कोस्मेटिक के व्यपार से जुड़े है तो समझो आपको आज अच्छा लाभ होगा सोने चांदी के व्यापारी भी अच्छा मुनाफा कमाने वाले है |
वृषभ- आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली दिन है छोटे छोटे काम बनते ही चले जायेगे और काम का सिलसिला भी बढ़ता जायेगा | किसी समारोह आदि में भी शामिल होने का मौका मिल सकता है | यात्रा का योग है |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है स्वास्थ्य पर असर रहेगा | मौसमी तकलीफ से सामना करना पड़ सकता है | मानसिक अशांति बढ़ेगी | चौट और झगडे से सावधान रहे | अपने सामान की रक्षा करे | शांत रहे |
कर्क- आपके लिए आज का दिन अच्छा है अगर आपके शादी विवाह आदि की चर्चा चल रही है तो आज बात बन सकती है या फिर आज आप बात को आगे बढ़ा सकते है | पुरुषो के लिए महिलाए और महिलाओ के लिए पुरुष आकर्षण का केंद्र रहेगे |

सिंह- आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा कुछ काम आसानी से बनेगे और कही कही आप संघर्ष करते भी नज़र आने वाले है | कोई अनजान व्यक्ति नुक्सान पंहुचा सकता है | पुराने लोग आपकी सहायता कर सकते है |
कन्या- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा शुभ और सफलता प्रदान करने वाला है अगर आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा देना चाहते है तो सफलता निश्चित मिलेगी आप की सलाह आज सब के लिए लाभदायक सिद्ध होगी |
तुला- आपके लिए आज का दिन कुछ समस्याओ के साथ अच्छा भी रहेगा | अपनी गलती से कोई काम उलझ सकता है या किसी को कडवी भाषा में कुछ कहा तो उल्टा इल्जाम लग सकता है | शांति से काम करे |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और आनंद प्रदान करने वाला है शुभ समाचार मिलेगा | नए काम के शुरुवात का समय चल रहा है | धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते है |

धनु- आज का दिन आपके लिए शुभ और धनदायक दिन है कही से अचानक धन मिलेगा | अगर किसी को उधारी दी है तो आज जरुर मांगे | घर में मेहमान आने की पूरी सम्भावना है | परिवार के लिए दिन शुभ है |
मकर- आपके लिए आज का दिन इस पुरे महीने का सबसे शुभ दिन है इसलिए आप आज जो भी काम करेगे उसमे सफलता और सिद्धि अवश्य ही मिलेगी | परिवार में कोई शुभ मांगलिक कार्य भी आयोजित कर सकते है |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है आय से अधिक खर्च परेशानी करेगा किसी प्रकार का कोई अशुभ समाचार भी मिलने की सम्भावना बनी हुई है | आज बचते बचती भी किसी से बोलचाल हो सकती है |
मीन- आपके लिए आज का दिन अच्छा है धनदायक है सफलता प्रदान करने वाला है मन में ख़ुशी रहेगी | आर्थिक स्थति में अच्छा सुधार होगा | निकट दूर की यात्रा हो सकती है | परिवार में शुभ समाचार का संचार होगा |
यह भी पढ़े:दाद को जड़ से खत्म करने के लिए उपाय?



