आज दिनांक 20 जनवरी 2021 बुधवार- पौष मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 1-14 बजे तक रहेगी फिर अष्टमी तिथि शुरू होगी- रेवती नक्षत्र दोपहर 12-37 बजे तक रहेगा फिर अश्विनी नक्षत्र शुरू होगा- सिद्ध योग शाम 7-31 बजे तक रहेगा फिर साध्य योग शुरू होगा- वणिज करण दोपहर 1-14 बजे तक रहेगा फिर भद्रा शुरू हो जाएगी- चंद्रमा मीन राशी में दोपहर 12-37 बजे तक रहेगा फिर मेष राशी में प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दोपहर 12–49 बजे से 2-10 बजे तक रहेगा- आज बुधवार को उतर दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त नहीं रहेगा- आज गंडमूल नक्षत्र दिनरात चलते रहेगे- पंचक दोपहर 12-37 बजे समाप्त हो जायेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-27 बजे होगा- और सूर्यास्त शाम 6-12 बजे होगा-
मेष– आपके लिए अभी खर्चीला समय चल रहा है | आपके कार्यो में अगर कोई विघ्न या बाधा आती है तो चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है यह सब शाम होते होते खत्म हो जायेगा | यतिवाणी के अनुसार आज शभ कार्यो में खर्च होगा और आय में कमी रहेगी | वाणी पर नियंत्रण रखे |
वृषभ– आपके लिए समय अनुकूल चल रहा है | यतिवाणी के अनुसार आज आपको जो भी महत्वपूर्ण काम है वह शाम से पहले पहले निपटाने का प्रयास करना होगा क्युकी आगे दो दिन समय आपके विपरीत हो जायेगा | आज शुभ मांगलिक कार्य संपन करवा सकते है | आय बढ़ेगी |
मिथुन– आपके लिए समय अनुकूल और पक्ष का चलता रहेगा | काम भी आगे से आगे बनते चले जायेगे | आय में बढ़ोतरी होगी | नए लोगो से मित्रता होगी जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगे | यतिवाणी के अनुसार सरकारी काम में तेजी आएगी और क़ानूनी विवाद पक्ष में निपटेगा |
कर्क– आपके लिए आज का दिन अच्छा है | आज सम्पूर्ण भाग्य आपके साथ है इसलिए जो करना चाहते है आप करे उसमे सफलता मिल जाएगी | यतिवाणी के अनुसार आज धार्मिक अनुष्ठान आदि में शामिल होने का अवसर मिलने के प्रबल योग है | परिवार में खुशिया बढ़ेगी |
सिंह– आपके लिए अभी समय विपरीत ही चलता रहेगा | एक समस्या से निकले और दूसरी कोई सामने खड़ी दिखाई देगी | यतिवाणी के अनुसार अगर थोडा सावधान रहे और समझदारी से काम लिया तो आपका कोई काम रुकेगा नहीं आज नहीं तो कल वह बन जायेगा | धेर्य रखे |
कन्या– आपके लिए समय अनुकूल ही रहेगा | कार्य कुशलता का लाभ मिल जायेगा | परिवार में भी खुशियों का माहोल रहेगा | यतिवाणी के अनुसार आज आर्थिक स्थति में सुधार होने के प्रबल योग बन रहे है | साझेदारी के मामले में आप पारदर्शिता से काम करेगे तो लाभ के अवसर मिल जायेगे |
तुला– आपके लिए आज का दिन धेर्य और बुद्धिचातुर्य से काम निकालने का है | उतावल या लापरवाही से काम बिगड़ सकता है | यतिवाणी के अनुसार आज कोई भी काम बहुत सुझबुझ के साथ करे | कोई व्यक्ति आपसे बिना मतलब जलन के कारन बहस कर सकता है | झगडे को टाले |
वृश्चिक– आपके लिए आज का दिन अच्छा है | निश्चित रूप से कोई शुभ समाचार या काम आपके पक्ष में बन जाए ऐसे संकेत मिल रहे है | परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी | यतिवाणी के अनुसार आज लाभ के अवसर आपके द्वार तक आयेगे | यात्रा का शुभ परिणाम मिलेगा | मित्र मिलेगे |
धनु– आपके लिए समय मिलाजुला रहेगा | आज कोई बड़ा शोख पूरा करने की सोच रहे है तो उसमे पहले सोच ले और फिर आगे कदम बढाए | आय के मामले में सतर्क रहकर पहले पूरा करे | यतिवाणी के अनुसार आज वाहन सुख मिलने के भी योग बने है | छोटी यात्रा कर सकते है |
मकर– आपके लिए समय अनुकूल चल रहा है | आपके प्रयास सफल होगे | आर्थिक स्थति में सुधार होगा कही से रुका अटका धन मिलने के प्रबल योग है | यतिवाणी के अनुसार कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी | परिवार में खुशिया बढेगी | आपकी कार्य प्रणाली को प्रशंसा मिलेगी |
कुम्भ– आपके लिए आज का दिन थोडा कलेश्कारी हो सकता है | यतिवाणी के अनुसार आप हर स्थति में अपने आप को मजबूत और सक्षम पायेगे | धीमी गति से काम आगे बढाते रहे आपकी एक एक समस्या का अंत अब होता चला जायेगा | शाम को कोई खुशखबरी मिल सकती है |
मीन– आपके लिए समय चहुमुखी सफलता वाला है | यतिवाणी के अनुसार आपका हर प्रयास सफल होगा | नए लोगो से मुलाकात लाभदायक रहेगी | मिलकर किये गए काम सफल होगे | परिवार में कोई शुभ सन्देश मिलने से खुसिया बढ़ेगी | यात्रा का योग है जो लाभदायक सिद्ध होगा |
यह भी पढ़े:लाल किले पर गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए क्या टिकट आवश्यक है?