आज दिनांक 23 मार्च 2021 मंगलवार- फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की नवमी सुबह 10-07 बजे तक रहेगी फिर दशमी तिथि शुरू होगी- पुनर्वसु नक्षत्र रात 10-46 बजे तक रहेगा फिर पुष्य नक्षत्र शुरू होगा- शोभन योग दोपहर 12-39 बजे तक रहेगा फिर अतिगंड योग शुरू होगा- कौलव करण दिन मे 10-07 बजे तक रहेगा फिर तैतिल करण शुरू होगा- चंद्रमा मिथुन राशि मे शाम 4-31 बजे तक रहेगा उसके बाद कर्क राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दोपहर 3-48 बजे से 5-19 बजे तक रहेगा- आज मंगलवार को उतर दिशा मे दिशशुल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-20 बजे से 1-09 बजे तक रहेगा- रवि नामक शुभ योग दिनरात रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-39 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-51 बजे होगा-
मेष– आपके लिए शानदार दिन है | अधिक से अधिक काम आप आज पूरा करना चाहेगे समय आपका साथ दे रहा है | मेहनत आपकी सफल होगी | यतिवाणी के अनुसार कोई शुभ मांगलिक कार्य या धार्मिक काम में आप शामिल हो सकते है आजकल में शुभ समाचार मिलेगे |
वृषभ– आपके लिए अभी चंद्रमा का गौचर थोडा सा कष्टकारी बन गया है और आपके मन पर इसका सीधा असर होता हुआ लग रहा है | सुबह और शाम के समय में शांति और धेर्य बनाये रखे | यतिवाणी के अनुसार परिवार में कोई विवादास्पद बात या माहोल हो तो उसको टालना ठीक रहेगा |
मिथुन– आज का दिन आपके लिए स्पेशल खास दिन जैसा है राशी में चंद्रमा है लगभग आपको हर काम में सफलता मिल जाएगी | नया काम कोई शुभ मुहर्त हो तो कर सकते है | यतिवाणी के अनुसार आज परिवार का माहोल आपके लिए उत्साहजनक रहेगा | आर्थिक लाभ के प्रबल योग है |
कर्क– आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं है गौचर का चंद्रमा बारवे भाव में संचरण कर रहा है इसलिए आज आपको कुछ आर्थिक और कुछ मानसिक समस्याओं से सामना करना पड़ सकता है | यतिवाणी के अनुसार नया काम न करे और यात्रा को टाल दे |
सिंह– आपके लिए स्थातिया सभी अनुकूल बनी हुई है इसलिए आज आप हर मुश्किल काम को आसानी से सम्पन्न कर सकते है और कोई नया काम भी आज हाथ में ले सकते है | यतिवाणी के अनुसार सीधा सीधा आज कोई लाभ मिल सकता है या कोई शुभ समाचार मिलेगा |
कन्या– आपके लिए आज का दिन उपलब्धि कारक रहेगा | आपकी काम करने की शैली आज कुछ हमेशा से अलग और थोडा स्ट्रीक रहेगी तो कोई काम आज रुकेगा नहीं | यतिवाणी के अनुसार आप दिल से सोचकर नहीं बल्कि आज दिमाग से सोचकर काम करे सफलता मिलेगी |
तुला– आज शुभ दिन है लाभ लेने का और काम को आगे बढाने के लिए भी सहायक दिन है | यतिवाणी के अनुसार आज आपको पुराने संपर्को से लाभ होगा और कोई व्यक्ति जिससे आप मिलना चाहते थे शायद वह सम्पर्क में आ जायेगा | आवश्यक कार्यो में तेजी से प्रगति होगी |
वृश्चिक– आपके लिए विपरीत गौचर वाला दिन है किसी न किसी खास काम को समय पर पूरा न कर पाने का मलाल हो सकता है या फिर अपनी ही गलती से कोई हानि होने का योग बना हुआ है | यतिवाणी के अनुसार आज धेर्य और शांति से किया गया हर काम सफल होगा |
धनु– आपके लिए समय अनुकूल है आपको अभी अपने परिवार और परिवार की आवश्यकताओ पर ध्यान देने की जरूरत है | यतिवाणी के अनुसार आपके जीवनसाथी को आपकी जरुरत महसूस हो तो आप उनके साथ पूरा सहयोग करे और समर्पित भाव से साथ दे |
मकर– आपके लिए आज का दिन ठीकठाक रहेगा | कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो ऐसा लगता तो नहीं है लेकिन आपकी लग्न और मेहनत का फल जरुर आपको आपकी इच्छानुसार मिलता हुआ दिखाई दे रहा है | यतिवाणी के अनुसार आज छोटे छोटे और सामान्य काम ही करे |
कुम्भ– आपके लिए समय अनुकूल है | शिक्षा और परीक्षा में आज आपको सफलता मिलेगी | आपको कोई मसले पर बहुत गहन विचार करना पड़ेगा उसके बाद कोई निर्णय लेगे तो वह सफल होगा सही होगा | यतिवाणी के अनुसार आज यात्रा पर जा सकते है नया काम भी कर सकते है |
मीन– आपके लिए आज का दिन आलस और उदासी से भरा लग रहा है काम की कोई कमी नहीं रहेगी मगर काम करने में दिल नहीं लगे ऐसा लग रहा है | यतिवाणी के अनुसार परिवार में भी कुछ माहोल गर्म रहे या थोडा विपरीत हो ऐसा लग रहा है | जीवन के सुख में कुछ कमी रहेगी |
यह भी पढ़े:ज्योतिष के अनुसार कुंडली में नीचभंग राजयोग क्या होता है और ये कब बनता है?